
त्रिलोचन कुमार चक्रवर्ती
कोरिया छत्तीसगढ़
कोरिया जिले के विकासखंड भरतपुर के स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंकुर प्रताप सिंह विधायक प्रतिनिधि के द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की इस मौके पर प्राइमरी से लेकर हाई सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धान्तों से जुड़े मॉडल तैयार किए। और इस दौरान मॉडल तैयार कर के इसे प्रदर्शित किया।

आपको बता दें कि कोरिया जिले के भरतपुर के जनकपुर स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी कक्षा के विद्यार्थियों के प्रारूपों की सराहना की गई। बच्चों ने जल संरक्षण, विभिन्न ऋतुओं, अंतरिक्ष, स्वस्थ और मशीनों के बारे में मॉडल पेश किए। प्रदर्शनी में कक्षा 8 वी की अंजुला बैगा ने हमर गौठान में बिजली उत्पादन के सम्बंध में पानी को बचा कर गौठान में बिजली को पहुँचाना कक्षा 5 वी के छात्र अमन गुप्ता ने बताया कि गोबर और पानी के माध्यम से बायो गैस प्लांट बनाकर गैस बचाकर खाना बना सकते है ऋषभ नामदेव कक्षा पांचवी ने बंदर भगाने की नई तकनीकी निकालते हुए कैल्शियम कार्बाइट कैनन के माध्यम से बंदर भगाने की विधि का आविष्कार किया इस कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, डॉ राजीव कुमार रमन,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतपुर के प्राचार्य विनीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जो कि इस कार्यक्रम में जो बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनका मनोबल और आए हुए अतिथियों ने बढ़ाया