यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के मेनडे चौक पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सबको चौंका रहा है। यह वीडियो देखकर सभी लोग भौचक्के रह गए। अचानक सड़क के एक हिस्से में मूवमेंट होने लगता है और देखते ही देखते सड़क का सीना चीरकर पानी एक तेज धार फूट पड़ती है। उस दौरान एक लड़की स्कूटी से गुजर रही थी। वह अचानक हुए इस हादसे की चपेट में आकर जख्मी हो गई।सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटनाबहरहाल, यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरें में रिकार्ड हो गई।
अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर सबको चौंका रहा है। यह हादस सड़क के नीचे बिछाई गई भूमिगत पाइप लाइन फटने की वजह से हुआ। उस समय सड़क पर ट्रैफिक बहुत कम था। लड़की भी अपनी धुन में स्कूटी चला रही थी और अचानक सड़क पर आए जलजले की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से उसका स्कूटी पर से नियंत्रण नहीं रहा ओर वह गिर पड़ी।उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन गुजर नहीं रहे थे। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।