जांजगीर। जिले के डभरा विकास खंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सरियागढ़ में एक महिला समूह सदस्यों ने कलेक्टर को बिना जानकारी दीए समूह को हटाने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दिया गया जिसमें महिला समूह ने कहा कि हम पिछ्ले 6 से 7 महीने हो गया मध्यन भोजन का हमारे गांव के स्कूल में संचालित कर रहे हैं इस बीच किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई जिस कुछ महीने बाद हमे बिना किसी प्रकार के नोटिस या आदेश जारी किए बिना SDM ने हमारे समूह को हटा दिया गया है।

इसके जानकारी के लिए जब हम विकास खंड अधिकारी के पास गए तो उन्होंने बताया कि आपके महिला स्व सहायता समूह को हटा दिया गया है जो कि SDM मेडम ने नीलंबित किया है जो कि गलत है इसके लिए हम आज कलेक्टर के पास लिखित शिकायत किए है अगर कार्यवाई नही होती तो हम रायपुर तक जाएंगे।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मामले में बात किया गया तो पता चला कि मामले में क्षेत्र के विधायक का हाथ है B E O ने बताया कि जब मामले में SDM मेडम ने कार्यवाही की तो उस समय मे छुट्टी मे था और इस मामले में रामकुमार यादव खुद SDM मेडम से कार्यवाही के लिए लेटर दिए थे जिस कारण उस समूह को हटाया गया था।
