
रिपोर्टर खोम सिंह ठाकुर तखतपुर TV 36 hindustan
तखतपुर – 16 फरवरी को मांघ पूर्णिमा पर सागर तालाब के चारो ओर भव्य मेले का आयोजन होगा। मेला समिति एवं ग्रामवासियो के आयोजन में महामाया परिसर स्थित माँ सागरम्बा की महाआरती सुबह 10 बजे की जाएगी।इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

24 एकड़ से अधिक जलभराव वाले सागर तालाब के चारो ओर विभिन्न समाज के लोगो द्वारा बनवाये मन्दिर एवं सामुदायिक भवन है।तालाब के चारो ओर मेला लगता है। मान्यता के अनुसार औषधीय गुणों से भरपूर इस तालाब में नहाने से चर्म रोग ठीक हो जाते है। सल्फर-चूना युक्त इस जल का व्यवहारिक महत्व भी है।

लोगो की धर्मिक एवं आस्था का प्रतीक सागर तालाब लोगो की मनोकामना भी पूर्ण करता है।प्रतिवर्ष माघपूर्णिमा पर मेले का आयोजन होता है। बहुत दूर-दूर से लोग इस मेले में आते है। आसपास क्षेत्र के लोग इस मेले का आनंद उठाते है।