भोपाल:- मध्य प्रदेश की 6 सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा होशंगाबाद में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी. दूसरे चरण के मतदान में खजुराहो संसदीय सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी वीडी शर्मा का मुकाबला ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राजा भैया,प्रजापति से होगा.
होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा से होगा. सतना लोकसभा सीट पर बीजेपी के गणेश सिंह का मुकाबला कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से होगा. रीवा संसदीय सीट पर बीजेपी के जनार्दन मिश्रा का मुकाबला कांग्रेस के नीलम अभय से होगा. टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के वीरेंद्र कुमार खटीक का मुकाबला कांग्रेस के पंकज अहिरवार से होगा. दमोह लोकसभा संसदीय सीट पर बीजेपी के राहुल सिंह लोधी का मुकाबला कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी से होगा.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने 25 अप्रैल को बताया कि 6 लोकसभा की 47 विधानसभा में वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 80 उम्मीदवार हैं. इनमें 75 पुरुष, 4 महिला और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं. सबसे ज्यादा उम्मीदवार सतना में 19 हैं. मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा. इस चरण में 12828 मतदान केंद्र हैं. इनमें 6 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1 करोड़ 11लाख 62 हजार 460 वोटर वोट करेंगे. इनमें एक लाख 18 हजार दिव्यांग वोटर हैं. इस चरण में 64703 मतदाता 85 साल और उससे ऊपर की उम्र के हैं. 1108 उम्मीदवार 100 साल और उससे ऊपर की उम्र के हैं. 13230 वोटर सर्विस क्लास के हैं. जबकि, 3 लाख 29 हजार 317 वोटर 18-19 साल के हैं.
