Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमीर बना देगा इन 5 चीजों का गुप्त दान, जीवन में होगी पैसों की बौछार,बनेंगे सारे बिगड़े काम…
    स्वास्थ्य

    अमीर बना देगा इन 5 चीजों का गुप्त दान, जीवन में होगी पैसों की बौछार,बनेंगे सारे बिगड़े काम…

    By Tv 36 HindustanMay 20, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- हिन्दू धर्म में दान-पुण्य को जीवन का अभिन्न अंग माना गया है. व्रत, पूजा-पाठ जैसे शुभ कर्मों में दान का विशेष महत्व है, और ऐसा माना जाता है कि दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दान से भी बढ़कर गुप्त दान का महत्व है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कुछ विशेष चीजों का गुप्त दान करता है, तो उसकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सकारात्मक बदलाव आते हैं, और एक गरीब व्यक्ति भी धीरे-धीरे अमीर बनने लगता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा के अनुसार, कुछ चीजों का गुप्त दान विशेष फलदायी होता है.

    पहले जानें गुप्त दान का महत्व

    दान-पुण्य तो हर कोई करता है, लेकिन गुप्त दान का अर्थ है ऐसा दान जो बिना किसी को बताए चुपचाप किया जाए. इसमें दान करने से पहले और बाद में किसी से भी इसका जिक्र नहीं किया जाता. गुप्त दान का तात्पर्य है कि दान करने की बात केवल आप तक ही सीमित रहे. शास्त्रों में तो यहां तक लिखा है कि गुप्त दान ऐसा हो कि यदि दाएं हाथ से दान किया जाए तो बाएं हाथ को भी खबर न हो. ऐसा दान निस्वार्थ भाव से किया जाता है और इसका फल भी अतुलनीय होता है.

    इन चीजों का गुप्त दान बनाएगा धनवान
    कुछ विशेष वस्तुएं हैं जिनका गुप्त दान करने से भाग्य में सुधार हो सकता है और धन प्राप्ति के मार्ग खुल सकते हैं

    तांबे का लोटा: शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे या पात्र का गुप्त दान करने का फल दीर्घकाल तक मिलता है. किसी भी शिव मंदिर में तांबे के लोटे का गुप्त दान अवश्य करना चाहिए. यह दान आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में सहायक होता है.

    आसन: हर दिन अनेक लोग मंदिर जाते हैं और वहां बैठकर पूजा-पाठ करते हैं. हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करते समय आसन पर बैठना आवश्यक माना जाता है. यदि आप किसी मंदिर में आसन का गुप्त दान करते हैं, तो जितने भी लोग उस पर बैठकर पूजा करेंगे, उस पूजा का कुछ पुण्य फल आपको प्राप्त होगा. यह दान आपके कर्मों को शुद्ध करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.

    माचिस: यदि लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग रही है और जीवन में कष्ट बने हुए हैं, तो माचिस का गुप्त दान करें. इसके लिए आप किसी मंदिर में मंगलवार के दिन कुछ माचिस रखकर आ सकते हैं. ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के मार्ग खुलते हैं.

    दीपक: आपने दीपदान के बारे में अनेक बातें सुनी, पढ़ी और देखी होंगी. बेहतर फोकस और स्पष्ट दृष्टि के लिए आप किसी मंदिर में दीपदान करें. आपको इसका अद्भुत लाभ नजर आएगा, लेकिन इस बारे में किसी से चर्चा न करें. यह दान आपके जीवन में प्रकाश लाता है और नकारात्मकता को दूर करता है.

    नमक: अक्सर देखा जाता है कि कई लोग किसी भंडारे या लंगर में दान करते हैं, लेकिन अगर वो नमक का दान करें और इसे गुप्त रखें, तो महा पुण्य प्राप्त होता है. नमक सस्ता भी होता है, इसलिए इस दान को अवश्य करें. यह दान करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

    Post Views: 1,385

    #petrol Big news Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article21 मई से बदलने वाला है छत्तीसगढ़ का मौसम, तापमान में इस वजह से आएगी गिरावट…
    Next Article 53 साल के एलन मस्क की विश्व के हर कोने से बच्चा करने की इच्छा, क्या 50 के बाद पुरुषों का स्पर्म कारगर रह पाता है…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

    February 16, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

    February 8, 2026

    अब चेहरे के मुहांसों और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा, बस इस तरीके से करें तुलसी का इस्तेमाल…

    January 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?