Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत में आतंकी हरकत ना कर सके, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…
    शीर्ष आलेख

    भारत में आतंकी हरकत ना कर सके, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…

    By Tv 36 HindustanNovember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : इजरायल पर हमास के अटैक ने दुनिया को सकते में डाल दिया था. भारत में ऐसी कोई हरकत आतंकी ना कर सके, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. पहली बार कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के हमदर्दों की निगरानी करने के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया है. तो वहीं सीमा पार से आतंकियों की साजिश को फेल करने के लिए ड्रोन से कड़ी पहरेदारी की जा रही है.आतंकियों की हर हरकत पर ऐसे है नजर

    इजरायल में हमास के सरप्राइज अटैक के बाद बॉर्डर पर भारत भी सतर्क है. 7 अक्टूबर के आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा पर निगरानी अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ा दी गई है. एक तरफ भारत बॉर्डर पर सतर्क हो गया है तो दूसरी ओर आतंक के समर्थकों को लेकर भी सचेत हो गया है. आतंकवाद से जुड़े केस में ऐसी आरोपी जो जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं. उन लोगों पर अब जम्मू-कश्मीर पुलिस खास निगरानी कर रही है. इसके लिए उन पर अब सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है.

    टेरर लिंक वाला कोई भी संदिग्ध अब नहीं होगा गायबजान लें कि ऐसे आरोपी जो जमानत पर रिहा हो रहे हैं उन पर एक खास तरीके का GPS लगाया जा रहा है. ये GPS आरोपियों के पैरों में एंकलेट के रूप में पहनाया जा रहा है. मतलब आतंकवादियों के समर्थक जेल से रिहा होने के बाद जहां-कहां जाएंगे. ये GPS ट्रैकर सारी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के पास पहुंचाएगा. यहां तक कि अगर इसे खोलने की कोशिश की गई तो इसकी जानकारी भी पुलिस के पास पहुंच जाएगी. यानी टेरर लिंक का अब कोई आरोपी गायब नहीं हो पाएगा.अमेरिका-ब्रिटेन जैसी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रहा भारतआतंक के आरोपियों की निगरानी के लिए इस तरह ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने वाला जम्मू-कश्मीर देश का पहला राज्य है.

    अभी तक इस तरह के GPS ट्रैकिंग डिवाइस का इस्तेमाल अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होता आया है. जहां जमानत या पैरोल पर छूटे आरोपियों और नजरबंदी के आरोपियों की ट्रैकिंग के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है.कैसे काम करता है जीपीएस ट्रैकर?दरअसल, जीपीएस ट्रैकर एंकलेट को आरोपी के एड़ी में फिक्स किया जाता है, इसलिए इसे ट्रैकिंग एंकलेट कहा जाता है. जिससे आरोपी के मूवमेंट की हर पल की जानकारी पता चलती है. सीमा पर आतंकी कोई चालाकी ना दिखा सकें, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

    भारत के कश्मीर ही नहीं बल्कि बीते कुछ समय से पंजाब, राजस्थान, जम्मू और LoC पर ड्रोन्स की गतिविधियां बढ़ गई हैं. और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन लगातार सीमा पार से हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए ऐसे ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.ड्रोन्स के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एंटी-ड्रोन डिफेंस सिस्टम की तैनाती की जा रही है. तो वहीं डिफेंस सेक्टर में नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. मकसद दुश्मनों पर निगरानी रखना ताकि वो किसी भी तरह माहौल बिगाड़ने की साजिश करें तो दबोच लिए जाएं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसनी लियोनी का यह काम करने वाले को एक्ट्रेस देगी 50000 रुपए….
    Next Article कैश फॉर क्वेरी मामले में लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को संसद की सदस्यता से निष्कासित करने की सिफ़ारिश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?