नई दिल्ली:– भारतीय सेना ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में तीन आतंकियों को ‘ऑपरेशन महादेव’के तहत ढेर कर दिया है. सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए भी इसकी जानकारी शेयर की. पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने अभी तक कई आतंकियों को मार गिराया है.
सेना की तरफ से कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा था. यहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी. इसी सिलसिले में सेना को कामयाबी मिली. मारे गए आतंकी पहलगाम हमले से जुड़े हैं या नहीं, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
