सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कामयाबी हासिल हुई है। यहां तंगपावा इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आंतकियों को मार गिराया है .एक मीडिया में पुलिस अधिकारी के हवाले से प्रकाशित बयान के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के तंगपावा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद रविवार देर रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तब उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। कई बार आत्मसमर्पण के मौके दिए जाने के बाद भी आतंकी लगातार फायरिंग करते रहे।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद बलों ने जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने इलाके में प्रवेश और निकास के सभी रास्ते सील कर दिए हैं। गोलीबारी में सोमवार की सुबह दो आतंकवादी मारे गए, मारे गए उग्रवादियों की पहचान और समूह से जुड़े होने का पता लगाया जा रहा है