Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रोड शो के दौरान एंबुलेंस देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुकवाया अपना काफिला…..
    News

    रोड शो के दौरान एंबुलेंस देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुकवाया अपना काफिला…..

    By Tv 36 HindustanDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान जब वो रोड शो कर रहे थे, तभी एक एंबुलेंस वहां से गुजरता दिखाई दिया। एंबुलेंस को देखकर पीएम मोदी ने अपने काफिले को रुकवा दिया। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं। यहां पीएम मोदी के रोड शो के दौरान कमाल का नजारा देखने को मिला। अमूमन भारत में जब एंबुलेंस जाती है तो उसे रास्ता नहीं दिया जाता और उसे भी जाम और ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। लेकिन पीएम मोदी के रोड शो में ऐसा नहीं किया गया। दरअसल पीएम मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान जब उनका काफिला एक रास्ते से गुजर रहा था, उसी दौरान एक एंबुलेंस वहां से गुजरता है। इस कारण पीएम मोदी अपने काफिले को रोक देते हैं ताकि एंबुलेस आराम से और जल्दी निकल जाए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो तारीफ के काबिल है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस एंबुलेंस को रास्ता दिया, उसमें जौनपुर का एक मरीज था, जिसकी हालत गंभीर थी।

    वायरलेस पर जैसे ही इसका सूचना मिली, तो तुरंत पीएम नरेंद्र मोदी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए काफिले को रुकवा दिया।पीएम नरेंद्र मोदी काशी को देंगे सौगातबता दें क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले गुजरात के सूरत में थे। यहां उन्होंने डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया। इसके बाद वो वाराणसी पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी यहां नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करने वाले हैं। यहां वो दो दिन रहने वाले हैं। काशी के कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी वो भाग लेंगे। इस दौरान पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, पीएम उज्जवला जैसी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों संग प्रधानमंत्री वार्तालाप करेंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Prime Minister Narendra Modi stopped his convoy... Seeing the ambulance during the road show Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये हरकतें जो आपको पत्नी की नजरों में हमेशा गिरा सकता है,, फिर माफी मांगने के बाद भी आपको क्षमा नहीं मिलती
    Next Article अरबपति के ऊपर मॉडल ने लगाया बलात्कार का आरोप….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…

    February 14, 2026

    इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…

    February 14, 2026

    पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…

    February 14, 2026

    महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…
    • इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…
    • पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…
    • महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…
    • आज वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल क्या इस राशि वाले लोगों को मिलेगा प्यार या बढ़ेगा खर्च…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?