नई दिल्ली:– बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हाल ही में फिल्म के सेट से किरदार के कुछ तस्वीरें लीक हो गए थे। फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में दोनों सितारे भगवान राम और माता सीता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। अब रामायण के सेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
रणबीर कपूर की रामायण के लिए मुंबई में 12 सेट लगवाए जा रहे हैं। इसमें पुरे मिथिला और आयोध्या को री-क्रिएट किया जा रहा है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी रामायण के जरिए अपनी जनता को विजुअली रिच कंटेंट पेश करेंगे। इसके लिए मुंबई में 12 सेट बनवाए जा रहे हैं। इसमें अलग-अलग सीन्स की शूटिंग की जाएगी। रामायण के सभी सेट को थ्रीडी फॉर्मेट में बनाया जा रहा है। यहीं पर राम और सीता के सीन्स को शूट किया जाएगा।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, अगस्त के मिड तक फिल्म के ये सारे सेट्स तैयार कर लिए जाएंगे। अगस्त के आखिरी हफ्ते तक रामायण की शूटिंग को फिर से शुरू किया जाएगा। रामायण के पहले पार्ट में भगवान राम के बचपन को दिखाया जाएगा, जिसकी शूटिंग की जा चुकी है। सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण 2025 दिवाली के समय रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर और शिशिर शर्मा भगवान राम और वशिष्ठ मुनि के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस फिल्म में सनी देओल हनुमान के किरदार में, लारा दत्ता कैकई के किरदार में और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आने वाली है। रामायण के अलावा रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में डबल रोल में दिखाई देंगे। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर और आलिया लीड रोल में मौजूद हैं।