मंदसौर। जिले के शामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर योजना बनाकर एक आरोपी से 20 किलो 300 ग्राम से अधिक मात्रा में अवैध मादक द्रव्य हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा बताया गया कि यह मादक द्रव्य हेरोइन पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से ट्रक में खुफ़िया तरह से राजस्थान के छोटी सादड़ी लाया जा रहा था। ट्रक चालक कालुसिंह पिता जालमसिंह (29) निवासी कडवड जोधपुर राजस्थान को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की है
राजस्थान पासिंग ट्रक में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप की सूचना पर पुलिस तंत्र सक्रिय हुआ और मेलखेड़ा-गरोठ मार्ग पर ग्राम साकरिया खेड़ी निकट ऐटलेन एक्सप्रेस हाइवे अंडरब्रिज पर नाकाबंदी कर पकड़ा। तलाशी में केबिन में अवैध हेरोइन चार पैकेट्स में छुपा कर रखी मिली। वजन में 20 किलो 320 ग्राम मादक द्रव्य पाया गया
मंदसौर पुलिस,थाना शामगढ द्वारा अन्तर्राज्यीय ड्रग कार्टेल,नशीले पदार्थ के संगठित ड्रग्स माफियाओं के विरूद्ध की गई बडी व प्रभावी कार्यवाही।1/4 @ChouhanShivraj @CMMadhyaPradesh @drnarottammisra @mohdept @JansamparkMP @DGP_MP @IgpUjjain @DIG_RATLAM_MP @PHQ_Editorial @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/nru6RKWafh
— SP MANDSAUR (M.P.) (@mandsaur_sp) May 3, 2023
आरोपी ने इम्फाल मणिपुर से अवैध हैरोइन लाया जो राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादडी डिलीवरी देना बताया। पुलिस ने पूछताछ ओर तस्करी संलिप्तता में छोटी सादड़ी के रफ़्तार एवं महावीर माली तथा जोधपुर पीपाड़ सिटी के बंटी सहित तीन की सह आरोपी बनाया है। ट्रक जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना शामगढ़ में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया है । ट्रक क्रमांक टाटा आर जे 06-जी बी 5818 कीमत 30 लाख को जब्ती में लिया