Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने किया खुलासा, आतंकवादी संगठन जैस ए मोहम्मद के द्वारा की जा रही युवाओं की ऑनलाइन भर्ती…
    News

    वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने किया खुलासा, आतंकवादी संगठन जैस ए मोहम्मद के द्वारा की जा रही युवाओं की ऑनलाइन भर्ती…

    By Tv 36 HindustanOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Lavc60.20.101
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के द्वारा युवाओं की ऑनलाइन भर्ती की जा रही है. इसका खुलासा असम के ग्वालपाड़ा जिले से जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य की हाल ही में हुई गिरफ्तारी से पता चला है. उसने बताया कि आतंकवादी संगठन साइबरस्पेस की मदद से भर्ती प्रक्रिया चला रहे हैं.इस बारे में एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने कहा, “सूचना प्रौद्योगिकी के विकास और प्रगति के कारण आतंकवादी संगठनों को अपने लोगों को भारत भेजने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे हजारों मील दूर बैठकर युवाओं को अपने साथ शामिल कर सकते हैं.” वास्तव में, जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य शेख सुल्तान सलाहुद्दीन अयूबी को एनआईए की टीम ने असम के ग्वालपाड़ा जिले से गिरफ्तार किया था. इसे भी ऑनलाइन ही आतंकी संगठन में शामिल किया गया था. अधिकारी ने कहा, “उसे (अयूबी को) साइबरस्पेस के ज़रिए जैश-ए-मोहम्मद में शामिल किया गया था और वह दूसरों को संगठन में शामिल करने के लिए कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहा था.

    अयूबी को पुख्ता तकनीकी इनपुट के आधार पर गिरफ़्तार किया गया.” अधिकारी के अनुसार, फिलहाल जैश-ए-मोहम्मद राज्य में निकट भविष्य में हिंसक गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश नहीं कर रहा है, “लेकिन संगठन का मुख्य उद्देश्य नए सदस्यों को शामिल करके राज्य में अपना आधार बनाना है.” बता दें कि इससे पहले जमात-उल-मुजाहिदीन-बांग्लादेश (JMB) और अंसार बांग्ला टीम (ABT) जैसे आतंकवादी संगठन, जो अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप का एक हिस्सा हैं.इन संगठनों ने भी असम में अपना आधार बनाने की कोशिश की थी.

    अधिकारी ने कहा, “राज्य की भौगोलिक स्थिति हमेशा आतंकवादी संगठनों को असम में अपना आधार बनाने के लिए आकर्षित करती है.” हाल के दिनों तक जैश-ए-मोहम्मद हमेशा जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाता रहा है. लेकिन असम से जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. अधिकारी ने कहा, “आतंकवादी संगठन निश्चित रूप से भोले-भाले युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए सामाजिक और आर्थिक स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.इसके अलावा वे नवीनतम संचार तकनीक की मदद से वे युवाओं की संगठन में ऑनलाइन भर्ती करने का भी प्रयास करेंगे.” असम पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार करके आतंकवादी संगठनों के कई प्रयासों को विफल किया है. जेएमबी और एबीटी ने असम में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश की हैं, क्योंकि बांग्लादेश में उनका मजबूत आधार है.

    Post Views: 675

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविधानसभा चुनाव के लिए सीएम हेमंत सोरेन सहित कई प्रत्याशियों ने भरा नामांकन…
    Next Article पुतिन और जिनपिंग के प्रयास के बावजूद पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रयास को किया विफल, लगाया “वीटो”…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …

    February 19, 2026

    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…

    February 19, 2026

    शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …

    February 19, 2026

    कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …
    • सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…
    • शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …
    • कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
    • बदलता एनवायरनमेंट स्वास्थ्य के लिए ये 5 बड़ी चुनौतियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?