बलौदाबाजार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने आज कोतवाली निरीक्षक यदुमणी सिदार के कंधे पर स्टार लगाकर डीएसपी पद पर प्रमोशन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
एसपी झा ने कहा कि अब आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जायेगी जिसको आपको अच्छे से निभाते हुए आगे बढ़ना है. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे, उपपुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह,
सुभाष दास, मनीष चौबे निरीक्षक नरेश चौहान उपनिरीक्षक हरीश साहु, हितेश जंघेल सहित स्टाफ मौजूद था.
डीएसपी बने यदुमणी सिदार ने कहा कि 25 वर्षों की मेहनत का परिणाम है 1998 से पुलिस की सेवा में आया और 2013 मे निरीक्षक बन विभिन्न थानों मे सुरक्षा व्यवस्था सम्हाली इस दौरान मेरे वरिष्ठ पुलिस
अधिकारियों का सतत स्नेह एवं मार्गदर्शन मिला. और इस कार्य मे मेरे माता पिता पत्नी बच्चों के साथ मेरे मित्रगणों एवं पत्रकार बंधुओं का विशेष सहयोग मार्गदर्शन और आशिर्वाद मिला जिसके परिणामस्वरूप
कसडोल समाचार : दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल प्रभारी प्राचार्य द्वारा जनभागीदारी समिति फंड के लाखों रुपए का किया गया बंदरबांट
आज डीएसपी पद पर प्रमोशन है. निश्चित ही जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूँगा.