बिहार एक सीरियल किसर की तलाश कर रही है जो राह चलती महिलाओं को पकड़कर जबरन किस कर रहा है।मामला बिहार के जमुई से सामने आया है जहां एक युवक ने सदर अस्पताल में एक महिला को जबरन किस कर लिया और वहां से फरार हो गया। इस घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो गया है। इसमें देखा जा रहा है कि एक महिला फोन पर बात कर रही है। तभी पीछे से एक युवक आया और महिला को पकड़कर जबरन किस करने लगा। जब तक महिला को कुछ मालूम पड़ता तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।
महिला हेल्थ वर्कर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और कहा है कि मामला संज्ञान में आया है। इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी की खोजबीन की जा रही है। बिहार में दिन दहाड़े ऐसी वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।