फ्लोरिडा में बड़ा हादसा हुआ है. पुलिस का हेलिकॉप्टर एक बिल्डिंग के टकराने के बाद ‘पोम्पानो बीच’ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिसमें कई लोग घायल हुए हैं.
आसमान में उड़ते- उड़ते पुलिस का विमान बिल्डिंग से टकरा जाने के बाद क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के बाद मलबा भी बीच में गिरा हुआ दिखा. हादसे के बाद मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंचने के बाद जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया.
