Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शाहरुख खान पर 20 लाख रुपए ब्लैकमेलिंग का आरोप, प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में खाया जहर,जानिए पूरा मामला….
    कांकेर

    शाहरुख खान पर 20 लाख रुपए ब्लैकमेलिंग का आरोप, प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में खाया जहर,जानिए पूरा मामला….

    By Tv 36 HindustanNovember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांकेर : शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य बी समुंद ने कॉलेज परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिन्हे कांकेर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रिफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। प्राचार्य के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने शहर के एक पत्रकार पर 20 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं।
     
    पूरी घटना 2 नवंबर की है जब कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बी समुंद ने कॉलेज परिसर में ही जहर का सेवन कर लिया था, जिससे उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। प्राचार्य के पुत्र ने आज सुबह प्राचार्य के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मीडिया के सामने प्रस्तुत किया जिसमें प्राचार्य ने शहर के पत्रकार शाहरुख खान पर आरटीआई लगाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही 20 लख रुपए नहीं देने पर नौकरी जाने, जेल भेजने जैसी धमकी देने का भी आरोप कथित पत्रकार शाहरुख खान पर लगाया हैं।

    सुसाइड नोट पर प्राचार्य ने शहर के पत्रकार शाहरुख खान का जिक्र करते हुए लिखा है कि उनके द्वारा लगातार आरटीआई लगाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था, आरटीआई का जवाब ना मांग कर रोजाना उनके निजी नंबर पर फोन कर पैसे की मांग करता था यही नहीं उक्त पत्रकार के द्वारा उन्हें धमकी भी दी जा रही थी की यदि पैसा नहीं दोगे तो तुम्हारी नौकरी भी जा सकती है और तुम्हें जेल भी हो सकती है।

    बता दें कि प्राचार्य की सेवानिवृत्ति में 1 साल का ही समय बचा है जिस पर उक्त पत्रकार के द्वारा उन्हें पेंशन जैसे प्रकरण में भी दिक्कत आने की धमकी लगातार दी जा रही थी, प्राचार्य के पुत्र ने बताया कि उक्त पत्रकार के द्वारा काफी रकम डरा धमका कर वसूल भी ली गई है, पत्रकार की लगातार धमकियों से तंग आकर ही ही उनके पिता ने जहर सेवन किया है प्राचार्य के पुत्र ने उक्त पत्रकार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है! पूरे मामले में एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि शिकायत पत्र और सुसाइड नोट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है मामले की जांच जारी है।

    पत्रकारों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

    पूरे मामले में शहर के पत्रकार संघ के द्वारा भी पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर दोषी पत्रकार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह से पत्रकारिता के पेशे को को बदनाम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और संस्थाओं को भी अपने पत्रकारों पर नजर रखनी चाहिए की वास्तव में उनका पत्रकार पत्रकारिता के योग्य है भी या नहीं इस तरह के ब्लैकमेलर पत्रकारिता की छवि खराब कर रहे हैं इन्हें सजा मिलनी चाहिए।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्कूल में जय श्री राम के नारे के बाद विवाद,एफआईआर हुआ दर्ज….
    Next Article सीरीज वाले पटाखे अथवा लड़ियों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण पर प्रतिबंधित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…

    February 11, 2026

    एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…

    February 11, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…
    • फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…
    • एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…
    • आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…
    • अब बदलेगा राष्ट्रगीत का स्वरूप आधिकारिक कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम् के 6 अंतरा गाना अनिवार्य, ये समय सीमा भी तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?