किंग खान की मोस्ट अवेटेड मूवी पठान का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ जल्द ही रिलीज़ होने वाला है l इस गाने में शाहरुख़ के लुक की पहली झलक फैन्स के सामने आ गई है l इसमें शाहरुख खान ‘किंग ऑफ कूल’ लुक में नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म में शाहरुख खान एक जासूस की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगी l फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद है l सिद्धार्थ कहते हैं, ”शाहरुख खान लंबे समय तक बड़े पर्दे पर कूल किंग रहे हैं और पठान के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका में वापसी कर रहे हैं। स्पेन के तटीय शहरों में इस गाने के लिए शाहरुख मिलियन बक्स के लग रहे थे और उन्होंने कैमरे पर अपना जादू चलाया है।”

हाल ही में यशराज फिल्म्स की ओर से दीपिका पादुकोण का भी लुक आउट किया गया था l पहली तस्वीर में वह गोल्डन वन पीस बिकिनी में नजर आईं तो वहीं दूसरे में वह पीले रंग की बिकिनी में देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस के इन दोनों लुक्स ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है और फैंस बेसब्री से गाने का इंतजार कर रहे हैं।