Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शंकराचार्य की डिमांड, बड़े मंदिरों से हटे सरकारी नियंत्रण, तिरुपति लड्डू धर्म भ्रष्ट करने की साजिश…
    News

    शंकराचार्य की डिमांड, बड़े मंदिरों से हटे सरकारी नियंत्रण, तिरुपति लड्डू धर्म भ्रष्ट करने की साजिश…

    By Tv 36 HindustanSeptember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर:- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद ने तिरुपति देवस्थानम के प्रसाद विवाद पर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि बड़े मंदिरों से सरकारी नियंत्रण हटाया जाना चाहिए. तिरुपति मंदिर के प्रसाद में फिश ऑयल व पशु चर्बी होने के दावे के बाद शंकराचार्य सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि 5 सालों तक अशुद्ध वस्तु से बना प्रसाद मंदिर में जाता रहा, तब सरकार और उसका इंटेलिंजेंस कहां था? उन्होंने कहा कि मंदिरों से सरकारी नियंत्रण नहीं हटाया गया, तो वे कोर्ट जाएंगे. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि सरकार की जगह अगर बड़े मंदिरों का नियंत्रण धर्माचार्यों के पास रहेगा तो इस तरह की गलती नहीं होगी.

    तिरुपति की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    शंकराचार्य ने कहा, ” तिरुपति में जो घटना घटी है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. स्वतंत्रता के 77 साल बाद भी हिंदुओं को उनके मंदिरों का नियंत्रण नहीं मिल पाया है. इस घटना के बाद अब विधि विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी और जरुरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और बड़े मंदिरों से सरकारी नियंत्रण को खत्म करने की मांग की जाएगी.”

    हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करने की साजिश

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद का आरोप है कि इस मामले में आंध्र प्रदेश की पूर्व सरकार की साजिश है. वे जानबूझकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया. शंकराचार्य ने कहा कि वे इसी घटना के बाद गौ हत्या को खत्म करने के लिए देश भर में एक यात्रा निकाल रहे हैं. जिससे गाय की हत्या करने वाले उसकी चर्बी का इस्तेमाल न करें और न ही उससे नकली घी बनाया जा सक

    क्या है तिरुपति प्रसाद विवाद?

    दरअसल, आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाने वाले लड्डू में गंभीर लापरवाही की बात सामने आई. गुजरात की एक लैब ने लड्डू को बनाने में उपयोग किए गए घी के साथ पशु चर्बी और फिश ऑयल के इस्तेमाल का दावा किया है. इसके बाद मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पिछली सरकार पर श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने और उनके धर्म से खिलवाड़ करने के ‘महापाप’ का आरोप लगाया है.

    अन्य तीर्थों में भी हो सकती है गड़बड़ी

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद ने कहा,” जिस तरीके से तिरुपति देवस्थानम में गड़बड़ी हुई, वही संभावना बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी होने की है. क्योंकि यहां पर भी सरकार अपने नियंत्रण के जरिए भर्तियां करने जा रही है. भविष्य में किसकी भर्ती होती है, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता और वह धार्मिक स्थान को कितना समझता है इस पर भी सवाल है.

    Post Views: 1,470

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपति ने पत्नी बेटे और बेटी के ऊपर किया सबर कुल्हाड़ी से हमला,जानिए क्या है पूरा मामला…
    Next Article सवालों के घेरे में बीजेपी का सदस्यता अभियान, कांग्रेस ने लगाया जबरन सदस्य बनाने का आरोप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

    February 12, 2026

    शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर 13 से 15 फरवरी तक बंद रहेंगी शराब दुकानें…

    February 12, 2026

    नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें दोनों की प्लेइंग 11 में ये हुए बदलाव…

    February 12, 2026

    बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…

    February 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…
    • शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर 13 से 15 फरवरी तक बंद रहेंगी शराब दुकानें…
    • नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें दोनों की प्लेइंग 11 में ये हुए बदलाव…
    • बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…
    • शासकीय महाविद्यालय दीपका में ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?