नई दिल्ली:- शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं, जो हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। चाहे गणेश उत्सव हो या होली या फिर दिवाली का फेस्टिवल, एक्ट्रेस हर त्योहार को भक्ति के साथ मनाती भी हैं और पूरे मन से उसका आनंद भी लेती हैं।
90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री लेने वालीं शिल्पा शेट्टी ने अपने 30 साल के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी एक्ट्रेस ने एक्टिंग करना नहीं छोड़ा। शिल्पा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा हेल्थ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और फिटनेस के कायल हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस हर फेस्टिवल को पूरी श्रद्धा भाव के साथ मनाने के लिए भी जानी जाती हैं
शिल्पा शेट्टी हर साल नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। एक्ट्रेस ने बेटी समीशा और उनके घर के डॉग की पूजा की। दुर्गा अष्टमी पर शिल्पा ने बेटी के पैर धोए और उसकी पूजा की। इसका क्यूट सा वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नवरात्रि पर शिल्पा शेट्टी की मां दुर्गा के लिए ऐसी भक्ति ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अष्टमी के पावन पर्व पर कन्या पूजन की शुरुआत हमारी देवी समीशा के साथ। परम देवी महागौरी सभी को समृद्धि, प्रेम और शांति का आशीर्वाद दें।’इसी के साथ शिल्पा शेट्टी ने कन्या पूजन की भी फोटो शेयर की। एक्ट्रेस की ये फोटो एक कन्या को खाना खिलाते हुए है।
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया। एक्ट्रेस इस शो में पुलिस के रोल में थीं। इसके पहले बड़े पर्दे पर उनकी मूवी सुखी रिलीज हुई है।
