
मुंबई। हैलोवीन वीक के लिए बॉलीवुड के कई एक्ट्रेसेस ने डरावना रूप धरा था जिसकी कुछ तस्वीरें हम आपको दिखाने वाले हैं।
शिल्पा शेट्टी के इस लुक को देखकर बच्चा हो या जवान हर कोई डर जाएगा। अपने इस भूतिया लुक में खुशी कपूर काफी बोल्ड लग रही हैं। हैलोवीन के लिए जैकलीन फर्नांडिस ने जलपरी लुक को चुना
सोफी चौधरी ने अपने लुक को डरावना बनाने के लिए काफी मेहनत की है। उनके मुंह से खून टपकता दिख रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का भी भूतिया लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वहीं दिव्या अग्रवाल भी भूतिया लुक धरकर सड़क पर घूमती दिखाई दीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन भी अपने भूतिया लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।