Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • कोरबा
      • RAIPUR
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • जीवन शैली
    • ज्योतिष
    • नौकरी
    • बॉलीवुड
    • More
      • तकनीकी
      • खेल
      • मनोरंजन
    Tv36Hindustan
    Home » इस वर्ष का “महिला शिखर सम्मान” मिला कोण्डागांँव की शिप्रा त्रिपाठी को
    छत्तीसगढ

    इस वर्ष का “महिला शिखर सम्मान” मिला कोण्डागांँव की शिप्रा त्रिपाठी को

    By adminMarch 17, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोण्डागांँव, 17 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 14 मार्च को आशीर्वाद भवन, रायपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में कोंडागांव शिप्रा त्रिपाठी को समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । संगीतविद्या में स्नातक तथा, दो विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त शिप्रा आकाशवाणी में सुगम संगीत एवं ग़ज़ल गायन के क्षेत्र में लगातार जुड़ी रही हैं। विगत तीन दशकों से प्रख्यात समाजसेवी संस्था संपदा से जुड़ी हैं और समाजसेवा तथा कला साधना के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही हैं। वर्तमान में जनजातीय चेतना कला एवं संस्कृति की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘ककसाड़’ के संपादक मंडल की वरिष्ठ सदस्य हैं।


    यहां यह बताना भी लाजिमी होगा कि इससे पूर्व 2018 का महिला शिखर सम्मान अवार्ड भी शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में बस्तर अंचल की ही लोकप्रिय कवियित्री रश्मि विपिनअग्निहोत्री को ही मिला था।
    कार्यक्रम में शिप्रा त्रिपाठी का सम्मान महिला शिखर सम्मान अवार्ड ,स्मृति चिन्ह, रामायण तथा शॉल भेंटकर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरणमयी नायक अध्यक्ष महिला आयोग, विशेष अतिथिगण महेन्द्र छाबड़ा अध्यक्ष-अल्प संख्यक आयोग, अरुण शुक्ला अध्यक्ष-कान्यकुब्ज समाज, डॉ. पाण्डेय विभागाध्यक्ष-ईएनटी, सिम्स, बिलासपुर, श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीमती सरिता दुबे पार्षद का सम्मान स्मृति चिन्ह, रामायण, शॉल भेंटकर किया गया। यह आयोजन से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़, सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ एवं विप्र-वार्ता परिवार तथा अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।


    संस्था के प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा सहित प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। सभी अतिथियों ने आज के सफल कार्यक्रम हेतु आयोजकों की काफी सराहना की ।कार्यक्रम में सरस्वती वंदना,गीत,एकल नृत्य समूह नृत्य, छत्तीसगढ़ी परंपरागत नृत्य तथा फाग गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नमिता शर्मा, प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय महामंत्री गुणनिधि मिश्रा ने किया।

    "Mahila Shikhar Samman" got the of Kondagaon of this year Shipra Tripathi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबच्चों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए ‘जस्टिस फॉर एवरी चाइल्‍ड’
    Next Article प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रा -10 का जखीरा बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
    admin
    • Website

    Related Posts

    विरोध प्रदर्शन: कांग्रेस, बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प, दोनों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज…

    March 24, 2023

    सीएम बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र: ’’छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट’’ योजना से अवगत कराया…

    March 24, 2023

    सीएम बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना: भाजपा लगातार विभिन्न संगठनों का दुरुपयोग करती आई…

    March 24, 2023

    बड़ी खबर: सुरक्षाबलों ने नारायणपुर जिले से 8 नक्सली को किया गिरफ्तार…

    March 24, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए रमेश सिन्हा
    • प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रहा सारंगढ़ में
    • महिला क्रिकेटर से अश्लील बातचीत का आडियो वायरल होने के बाद विषाक्त पदार्थ खाया क्रिकेट कोच ने
    • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण करेंगे
    • लाडली बहना योजना के लिए फॉर्म भरे जाएंगे आज से, महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 1 हजार रुपए
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?