महाराष्ट्र। शिवसेना नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि संजय राउत के भाई के मोबाइल पर फोन आया था जिसमे अज्ञात शख्स ने संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी है।
बता दें कि अब से कुछ देर पहले ही संजय राउत मीडिया के सामने आये थे और उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे दंगो को लेकर कहा – जिस तरह से कोल्हापुर में दंगे भड़के हैं या भड़काए गए हैं उसके पीछे कौन है? जिस औरंगज़ेब को हमने 400 साल पहले महाराष्ट्र में दफनाया उसे राजनैतिक स्वार्थ के लिए ज़िंदा किया जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में बजरंग बली का जादू नहीं चला तो आप औरंगजेब को लेकर राजनीति कर रहे हैं। इसके लिए आप(भाजपा) ही ज़िम्मेदार हैं।
बताया जा रहा है कि सांसद संजय राउत और उनके भाई सुनील राउत को कल से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिसमें सुबह मीडिया से बात नहीं करने को कहा गया है। घटना के संबंध में मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री को सूचित कर दिया गया है