मध्यप्रदेश:- लोक सेवा आयोग ने MPPSC 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी है. प्रथम स्थान जहां सतना की प्रिया पाठक ने हासिल किया है, वहीं सिवनी की शिवांगी बघेल ने दूसरा स्थान हासिल किया है. शिवांगी ने नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की थी.
सिवनी की शिवांगी बघेल ने दूसरा स्थान हासिल किया है. शिवांगी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है. साल 2020 की PSC में भी शिवांगी का चयन ज़िला शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ था. जिसके बाद से उनकी भोपाल में ट्रेनिंग चल रही है.
नौकरी छोड़कर शुरू की तैयारी
शिवांगी का परिवार सिवनी के केवलारी ब्लॉक के मलारा गांव की रहने वाला है. 26 साल की शिवांगी ने स्कूली पढ़ाई जबलपुर से की है. शिवांगी के पिता पीडब्ल्यूडी में प्रमुख अभियंता पद पर भोपाल में पदस्थ हैं, वो परिवार के साथ भोपाल में ही रहती हैं. शिवांगी के मामा संतोष बघेल ने बताया कि शिवांगी स्कूल के समय से ही होनहार छात्रा रही हैं. शिवांगी ने जयपुर से एमबीए किया है, इसके बाद हैदराबाद में एक महीने ही नौकरी की और फिर नौकरी छोड़कर पीएससी की तैयारी शुरू की.
13 प्रतिशत का रिजल्ट होल्ड पर
MPPSC 2019 के रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवार पिछले 4 सालों से कर रहे थे. MPPSC में टॉप टेन में से 7 लड़कियों ने बाजी मारी है. देर रात जारी इस हुए MPPSC रिजल्ट ने केवल 87 प्रतिशत पदों का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी की है, जबकि 13 प्रतिशत अभ्यर्थियों के नाम होल्ड कर दिए गए हैं. इस परीक्षा के चयन प्रक्रिया को लेकर कोर्ट में मामला लंबित है. बता दें कि MPPSC 2019 का यह एक ऐसी इकलौती परीक्षा है, जिसमें दो अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की गई थी. लेकिन इसका रिजल्ट एक ही बना था.
