Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शिवराज ने सुबह दिया कड़ा बयान, अचानक CM मोहन यादव दोपहर में पहुंचे उनके घर,आखिर क्या है माजरा….
    मध्य प्रदेश

    शिवराज ने सुबह दिया कड़ा बयान, अचानक CM मोहन यादव दोपहर में पहुंचे उनके घर,आखिर क्या है माजरा….

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- बीजेपी की नई सरकार का गठन हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को हटाकर प्रदेश की कमान मोहन यादव को सौंप दी, पार्टी के इस फैसले से उम्मीद लगाए बैठे पूर्व सीएम शिवराज बड़ा झटका लगा, इसका दर्द गाहे-बगाहे निकलता भी रहा है और उनके बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते रहे. सीहोर में दिया गया एक ऐसा ही बयान चर्चा में है, जिसमें में वह बैंड वालों के बहाने पर चेतावनी दे रहे हैं कि आप लोग बजाओ, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा. सुबह ये बयान वायरल हुआ और दोपहर बाद सीएम मोहन यादव उनसे मिलने पहुंच गए. दोनों के बीच चर्चा हुई और पूर्व सीएम ने इसे सौजन्य भेंट बताया.

    पूर्व सीएम शिवराज ने एक्स पर लिखा- ‘सीएम से सौजन्य भेंट की है. 2003 से हम सरकार में है, आज गरीब और बीमारू मप्र विकासशील मप्र बना है. हम चाहते है कि तेजी से मप्र आगे बढ़े. मुख्यमंत्री जी ने तेजी से काम शुरू किया है.’

    काफी देर तक हुई दोनों के बीच बातचीत

    सीएम मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके नए पते मामा के घर में हुई. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बात हुई. जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य मे बीजेपी की सरकार है. और यह सरकार राज्य को तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेगी.

    लाड़ली बहनों लखपति बहना बनाएंगे: शिवराज

    पूर्व CM Shivraj ने कहा- मुझे खुशी है कि योजनाएं जारी रहेंगी,10 तारीख को फिर लाडली बहनों के खाते में पैसा आएगा. लाडली बहनों को लखपति बहना बनना है उसके लिए मैं निरन्तर काम करूंगा. इस दिशा में मुख्यमंत्री और सरकार काम करेंगी.

    अयोध्या कारसेवा के दौरान 8 दिन जेल में रहे थे शिवराज

    पूर्व सीएम शिवराज अयोध्या का किस्सा सुनाया… “वह वातावरण था जब हम लोग लोग रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के नारों का उद्घोष करते थे और अयोध्या जाने के लिए भी निकले थे. हनुमान से उत्तर प्रदेश की सीमा पर हमने प्रवेश किया. कैसा विकट समय था कि अपने देश के एक राज्य की सीमा पर प्रवेश रोकने के लिये ऐसी व्यवस्था की थी मुलायम सरकार ने जैसा दूसरे देश में जा रहे हो.

    हमने कोशिश की पकड़ लिए गए, जौनपुर में जेल में भेज दिए गए, 8 दिन हम जेल में रहे. वहां हम लोगों को उत्साहित करते थे. छूटने के बाद हम अयोध्या गए थे और संकल्प लिया था कि मन्दिर वहीं बनाएंगे, और भी बहुत सी यादें है जिन पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

    22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे शिवराज

    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा- “22 जनवरी देश के लिए भावुक दिन होगा, सब चाहते है कि हम अयोध्या जाएं उन पलों के साक्षी बने. पर पीएम साहब ने अपील की है कि हम अयोध्या न जाएं, भारी भीड़ होगी. ऐसे में व्यवस्था बनी रही. इसलिए बाद में दर्शन करने जाएं. मैं 22 जनवरी को ओरझा में भगवान राम की पूजा अर्चना करूंगा, वहीं से उस पल का साक्षी बनूंगा, शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा. हम सौभाग्य शाली है कि हमारी आंखों के सामने रामलला मन्दिर में विराजने वाले है. रामराज्य का प्रारंभ भी हो गया है, इस दिन हम विश्वगुरु बनने की कामना भी करेंगे.

    शबनम सभी के लिए प्रेरणा है: शिवराज

    रामभक्त शबनम से मुलाकात पर बोले- बेटी शबनम अपने 2 साथियों के साथ अयोध्या जा रही हैं, वह प्रेरणा बनी है. यह सर्वधर्म समभाव का जो भाव है, एक मुस्लिम परिवार में जन्म लेकर भी वह भगवान राम के दर्शन करने वह अयोध्या जा रही है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Shivraj gave a strong statement in the morning suddenly CM Mohan Yadav reached his house in the afternoon Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती में किया बड़ा बदलाव, जानिए किस पद के लिए टाइपिंग टेस्ट जरूरी….
    Next Article जोड़ों के दर्द और डायबिटीज को छूमंतर कर देगा ये साधारण सा पौधा! इस पेड़ पर दिन में नहीं रात में खिलते हैं फूल….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?