Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रेल यात्रियों को बड़ा झटका! एक साथ 36 ट्रेनें कैंसिल, इन राज्य के यात्री होंगे परेशान, यहां देखें पूरी लिस्ट…
    News

    रेल यात्रियों को बड़ा झटका! एक साथ 36 ट्रेनें कैंसिल, इन राज्य के यात्री होंगे परेशान, यहां देखें पूरी लिस्ट…

    By Tv 36 HindustanMarch 22, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं. इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से रोज हजारों की संख्या में ट्रेनें संचालित की जाती हैं. अक्सर जब किसी को कहीं दूर का सफर करना होता है, तो ज्यादातर लोग ट्रेन को ही सफर के लिए चुनते हैं. लेकिन हमेशा ट्रेन से यात्रा करना लोगों के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता है. कई बार ट्रेन से जाने वाले मुसाफिरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ जाता है, क्योंकि रेलवे की ओर से कई बार अलग-अलग रूटों की ट्रेनें कैंसिल कर दी जाती हैं. हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ने छत्तीसगढ़ होकर जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

    36 ट्रेनें कैंसिल

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर-झारसुगुड़ा रूट पर चौथी लाइन को बढ़ाने का काम किया जाना है. जिस वजह से 11 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली 36 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. इसके अलावा चार ट्रेनों के रूटों को डाइवर्ट कर दिया गया है. अगर आप भी इस दौरान यात्रा पर जाने वाले हैं, तो पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट:
    रद्द की गई ट्रेनों की सूची

    11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू

    11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

    10 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

    10 अप्रैल से 23 अप्रैल तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू

    10 अप्रैल से 23 अप्रैल तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस

    11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस

    11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस

    11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस

    6 अप्रैल और 23 अप्रैल को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस

    17 अप्रैल और 24 अप्रैल को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस

    11 अप्रैल, 15 अप्रैल, 18 अप्रैल, 22 अप्रैल और 25 अप्रैल को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

    8 अप्रैल, 12 अप्रैल, 15 अप्रैल, 19 अप्रैल और 22 अप्रैल को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस

    12 अप्रैल और 19 अप्रैल को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस

    14 अप्रैल और 21 अप्रैल को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस

    10 अप्रैल, 14 अप्रैल, 17 अप्रैल और 21 अप्रैल को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस

    12 अप्रैल, 16 अप्रैल, 19 अप्रैल और 23 अप्रैल को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

    11 अप्रैल और 18 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस

    13 अप्रैल और 20 अप्रैल को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस

    11 अप्रैल और 18 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस

    13 अप्रैल और 20 अप्रैल को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस

    9 अप्रैल, 10 अप्रैल, 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस

    11 अप्रैल, 12 अप्रैल, 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस

    10 अप्रैल और 17 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 22894 हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस

    12 अप्रैल और 19 अप्रैल को साईनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस

    11 अप्रैल, 12 अप्रैल, 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस

    13 अप्रैल, 14 अप्रैल, 20 अप्रैल और 21 अप्रैल को एलटीटी से चलने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस

    11 अप्रैल और 24 अप्रैल को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस

    11 अप्रैल और 24 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस

    11 अप्रैल और 24 अप्रैल को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस

    11 अप्रैल और 24 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस

    10 अप्रैल, 12 अप्रैल, 17 अप्रैल और 19 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस

    12 अप्रैल, 14 अप्रैल, 19 अप्रैल और 21 अप्रैल को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस

    9 अप्रैल, 10 अप्रैल, 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस

    11 अप्रैल, 12 अप्रैल, 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस

    11 अप्रैल, 12 अप्रैल, 14 अप्रैल, 15 अप्रैल, 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 21 अप्रैल और 22 अप्रैल को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस

    13 अप्रैल, 14 अप्रैल, 16 अप्रैल, 17 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 23 अप्रैल और 24 अप्रैल को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार- एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस

    इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

    1 अप्रैल से 24 अप्रैल तक हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर जाएगी.

    11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मुंबई से चलने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर जाएगी.

    11 अप्रैल, 14 अप्रैल, 15 अप्रैल, 16 अप्रैल, 18 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर जाएगी.

    13 अप्रैल, 15 अप्रैल, 16 अप्रैल, 17 अप्रैल , 20 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल और 24 अप्रैल को मुंबई से चलने वाली 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर जाएगी.

    ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे द्वारा जारी की गई कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाया जा सके. यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

    Post Views: 1,345

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजस्टिस यशवंत वर्मा मामले में दिल्ली HC के चीफ जस्टिस ने सौंपी रिपोर्ट, अब CJI करेंगे आगे की कार्रवाई…
    Next Article छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : 60 दिन के अंदर संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के नियमितीकरण का आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?