रायपुर: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में तीन राज्यों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि सरकार के नौ मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। महज मुख्यमंत्री और तीन मंत्रियों को छोड़ इलाके के मंत्री अपनों सीट नहीं बचा पाएं। हारने वालों में नगर विकास मंत्री रहे और आरंग से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शिव डहरिया भी शामिल है। शिव डहरिया ने दावा किया कि आजादी के बाद से अबतक किसी सरकार ने सबसे ज्यादा काम किया तो वह उनकी ही सरकार थी। बड़े नेताओं के साथ मिलकर हार की वजहों पर चर्चा और मंथन होगा।
यह रहा आरंग का परिणाम
रायपुर संभाग के आरंग विधानसभा सीट से कांग्रेस के शिव डहरिया को भाजपा के गुरु खुशवंत साहेब चुनौती दे रहे थे।
गुरु खुशवंत को 94 हजार 39 वोट मिले जबकि शिव डहरिया को 77 हजार 501 वोट हासिल हुए। इस तरह उन्हें 16 हजार 538 वोटो से हार का सामना करना पड़ा। यहाँ तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी संतोष मार्कण्डेय रहे जिन्हे महज करीब 14 सौ वोट मिले।
