मध्यप्रेश के सिवनी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ जारी विकास यात्रा में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का खुलेआम अपमान किया गया हैं। यात्रा से जुड़े इस कार्यक्रम में एक स्कूली बच्चे के द्वारा महात्मा गांधी पर एक अपमानजनक कविता गाया गया। हैरानी की बात यह है की इस दौरान स्थानीय भाजपा विधायक दिनेश राय भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इतना ही नहीं बल्कि इस अपमानजनक कविता पर दुसरे लोगो के साथ विधायक भी ताली बजाते नजर आये। राष्ट्रपिता के अपमान का यह मामला जैसे ही कांग्रेस के संज्ञान में आया, उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की।
बता दे की सिवनी में मध्यप्रदेश सरकार की विकास यात्रा सोमवार से शुरू हो गई है। कार्यक्रम में मंच पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे। बच्चे की कविता सुन कई सरकारी अफसर भी उसका हौसला बढ़ाते हुए नजर आए।.
इंटरनेशनल महिला खिलाड़ी ने अपने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी
इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया हैं। उनका कहना है कि भाजपा के नेता अपने स्वार्थ के लिए एक ओर तो महात्मा गांधी की पूजा करते है, दूसरी और गांधी जी को अपमानित करने का भी काम करते है। भाजपा नेता सिर्फ राजनीतिक नफा-नुकसान के हिसाब से किसी भी महापुरुष का अपमान करने से बाज नहीं आते। कांग्रेस ने आरोप लगाया की राष्ट्रपिता का अपमान करने बीजेपी यह विकास यात्रा निकाल रही हैं। उन्होंने सवाल किया की क्या सरकारी खर्चे पर हो रहे इस विकास यात्रा का मकसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करना हैं? कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया की यह भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट है। भाजपा की सरकार सरकारी पैसा खर्च करके स्कूलों में गलत इतिहास पढ़ा रहे हैं।