Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चौंकाने वाले खुलासे: मंत्री के साथ सेक्स स्कैंडल की साजिश का पर्दाफाश…. मॉडल को रिपोर्टर बनाकर इसके पास भेजना चाहती थी ब्यूटीशियन…. ऐसे हुआ मामले का खुलासा…
    Uncategorized

    चौंकाने वाले खुलासे: मंत्री के साथ सेक्स स्कैंडल की साजिश का पर्दाफाश…. मॉडल को रिपोर्टर बनाकर इसके पास भेजना चाहती थी ब्यूटीशियन…. ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर की महिला मॉडल को उदयपुर की ब्यूटीशियन दीपाली ने मंत्री को सेक्स स्कैंडल में उलझाने के लिए फंसाया था। इस मॉडल को रिपोर्टर बनाकर मंत्री के पास भेजने की साजिश रची गई थी।

    मामले का खुलासा तब हुआ, जब जोधपुर में तीन दिन पहले महिला मॉडल ने होटल लॉर्ड्स की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पूछताछ के दौरान मॉडल के जरिए राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ। इससे पहले कि आरोपी दीपाली और उसका साथी अपने मकसद में कामयाब हो पाते, मॉडल भीलवाड़ा से निकल गई और प्लान चौपट हो गया।

    ऊंची इमारत से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश में मॉडल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को उसे 30 यूनिट ब्लड की जरूरत थी। उसे बचाने के लिए शहर के लोग आगे आए और 29 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। डॉक्टरों के मुताबिक मॉडल की हालत में सुधार है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट ने मॉडल के बयान लिए। मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान और पुलिस के बयान को मैच करवाने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    आरोपी दीपाली ने मॉडल को पहले भरोसे में लिया, उदयपुर में 15 दिन शूट कराया और फिर गलत काम का दबाव बनाने लगी। इस मामले में गिरफ्तार अक्षत उर्फ सागर उर्फ चिनू उर्फ नितिन शर्मा अपने आप को पत्रकार और लाइजनर बताता था। रिपोर्टर बनाने की आड़ में लड़कियों को फंसाने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ पहले 2016 और 2019 में हनीट्रैप के मामले दर्ज हो चुके हैं।

    2016 में जयपुर में हनीट्रैप का मामला सामने आने के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें अक्षत मास्टरमाइंड था और जेल गया था। अक्षत और दीपाली मिलकर गैंग चलाते हैं। इस मामले में मॉडल ने पुलिस को और भी नाम बताए हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनके पास से जो गाड़ी जब्त की थी, वह भी जयपुर नम्बर की है।

    पुलिस जिस महिला को पकड़ कर लाई, वह उदयपुर में ब्यूटीशियन है। मॉडल कुछ महीने पहले पहले एक शूट पर जयपुर गई थी। शूट पर उसकी पहचान ब्यूटीशियन दीपाली से हुई। ब्यूटीशियन ने भरोसे में लेकर उसे उदयपुर बुलाया और गलत काम करने का दबाव बनाया। मॉडल ने इससे इनकार किया तो उसने उसे ब्लैकमेल किया और इस दबाव में मॉडल ने जोधपुर आकर सुसाइड करने की कोशिश की।

    जोधपुर के डीसीपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि दो अन्य लड़कियों के साथ दीपाली और अक्षत ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में मंत्री रामलाल जाट से मुलाकात भी की थी। कुछ समस्याओं के बहाने यह मुलाकात हुई थी। कुछ कागजात जाट को दिखाए गए थे। इन्हें देखने के बाद जाट ने साफ कह दिया कि यह उनसे जुड़ा हुआ मामला नहीं है। इससे ज्यादा बात आगे नहीं बढ़ पाई थी। दोनों आरोपी सर्किट हाउस के सामने स्थित एक होटल में ही ठहरे थे। उन्होंने बताया कि अमूमन इस तरह के काम में लगे लोग किसी प्रभावशाली व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर उसके जरिए अपने काम करवाते हैं।

    पुलिस ने उदयपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। इनमें से दो नाम ही सामने आए हैं, एक दीपाली और दूसरा अक्षत शर्मा का। जयपुर में हुए एक शूट में दीपाली ने मॉडल का मेकअप किया था। दीपावली के बाद उसे एक शूट के लिए उदयपुर बुलाया। करीब 5 लड़कियों को 15 दिन तक उदयपुर में रखा। शूट के बाद अच्छा पेमेंट भी दिलवाया। इस पर मॉडल को ब्यूटीशियन पर भरोसा हो गया। जनवरी में साड़ी और ज्वेलरी का शूट करवाने के लिए मॉडल को बुलाया गया था। कुछ दिन उदयपुर रहने के बाद वह उसे भीलवाड़ा ले गई थी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleСкачать Леон на Андроид бесплатно Мобильное приложение БК Leon на официальном сайте
    Next Article रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सोने-चांदी के रेट में गिरावट…2716 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा सोना
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा देखें यहां से घोषणापत्र…

    March 24, 2026

    राम नवमी के दिन कर लें ये वास्तु उपाय, हो सकता है चमत्कार, आपके यहां धन-दौलत के बनेंगे योग…

    March 24, 2026

    क्या भारत बनेगा ‘पीस मेकर’ ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने किया मोदी को फोन जानें ये हुई बात…

    March 24, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा देखें यहां से घोषणापत्र…
    • राम नवमी के दिन कर लें ये वास्तु उपाय, हो सकता है चमत्कार, आपके यहां धन-दौलत के बनेंगे योग…
    • क्या भारत बनेगा ‘पीस मेकर’ ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने किया मोदी को फोन जानें ये हुई बात…
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…
    • बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?