दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को दिल्ली के महरौली थाने से लाया गया। पुलिस को लगता है कि आफताब ने फुलप्रूफ प्लानिंग से हत्या की है, न कि गुस्से में आकर। एक पॉलीग्राफ टेस्ट, जिसे आमतौर पर लाई-डिटेक्टर टेस्ट के रूप में जाना जाता है, एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति के शारीरिक संकेतक जैसे रक्तचाप, नाड़ी और श्वसन को रिकॉर्ड किया जाता है, जब वह प्रश्नों का उत्तर दे रहा होता है। अब तक, अपराध की जगह छतरपुर में किराए के आवास का पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया है।
दिल्ली के महरौली में लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा और लास्ट सेशन आज यानी बुधवार को नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि आफताब को तेज फीवर था, जिसके चलते टेस्ट को टाल दिया गया है. फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो कल यानी गुरुवार को आफताब का टेस्ट हो सकता है. इसके बाद ही नार्को टेस्ट किए जाने की संभावना है.