टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) की पहली पारी में भले ही सस्ते में आउट हो गए, लेकिन चर्चा में बने हुए हैं। स्टार ओपनर को मैच के दौरान शादी का प्रपोजल मिल गया है। गिल का नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बॉलिवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से जुड़ता रहा, लेकिन उन्हें इन दोनों से नहीं बल्कि एक महिला फैन से शादी का प्रपोजल मिला है। मामला डब्ल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन का है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई थी। छठे ओवर में उसका स्कोर 1 विकेट पर 8 रन था। इस दौरान कैमरा एक महिला फैन की ओर गया। उसने एक प्लेकार्ड पकड़ा हुआ था। इस पर मैरी मी शुभमन लिखा हुआ था। इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।ओवल में खेले जा रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल की बात करें तो टीम इंडिया की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई। शुभमन गिल समेत टीम इंडिया का शीर्षक्रम फेल रहा था। गिल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से टीम फॉलोऑन बचा पाई।
रहाणे ने 89 रन बनाए वहीं शार्दुल ने 51 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 48 रनों की पारी खेली।ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया के पास 296 रन की बढ़त है। टीम इंडिया चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के सस्ते में आउट करना चाहेगी। जितना रन बनेगा रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के हाथों से मैच निकलता चला जाएगा। चौथे दिन का पहला सेशन टीम इंडिया के लिए काफी निर्णायक होगा। ऑस्ट्रेलिया मैच पर पकड़ बनाए हुए।