
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ कितनी ट्रैजडी भरी रही है ये सभी जानते हैं. दो बार शादी और दोनों ही बार पति से उन्हें अलग होना पड़ा. दोनों शादियों से श्वेता तिवारी को दो बच्चे हैं. श्वेता कई सालों से अकेले घर चला रही हैं. अकेले दोनों बच्चों को पाल रही हैं. श्वेता की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अब बड़ी हो गई हैं. इसलिए पलक अब फाइनेंसियली अपनी मां की मदद करना चाहती हैं
. पलक मां के साथ घर की जिम्मेदारी उठाना चाहती हैं. काम करना चाहती हैं. खुशकिस्मती से पलक को काम भी मिल रहा है. पलक के बैक टू बैक धमाकेदार म्यूजिक वीडियोज आ रहे हैं. दूसरी तरफ सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं पलक की खूबसूरती के जलवे हैं. पलक ने आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपने लक्ष्य के बारे में बताया है. ऐसा करते हुए पलक ने क्या बातों बातों में अपने सौतेले पिता रहे अभिनव कोहली पर तंज कसा है? जानते हैं. (Palak Tiwari) कहती हैं- मेरा अंतिम उद्देश्य अपने परिवार के लिए उतना सब करना है जिससे उन्हें कभी किसी चीज के बारे में चिंता करने की जरूरत ना पड़े. क्योंकि मेरी मां ही हमेशा से अकेली कमाने वाली रही हैं. मैं उनके हिस्से से ये प्रेशर लेना चाहती हूं. मैं इतनी सक्षम बनना चाहती हूं और ढेर सारा कमाना चाहता हूं ताकि मैं अपने भाई को जिंदगी भर अच्छी एजुकेशन दे पाऊं. मैं अपनी मां, मेरे नाना-नानी के मेडिकल बिल का भुगतान कर पाऊं. जो भी मेरे परिवार को चाहिए मैं वो शख्स बनना चाहती हूं जिस पर वे भरोसा कर सकें. किया क्लीवेज, देखने से पहले थाम लें दिल पलक ने बताया कि उनकी मां को रेयांश (भाई) को घर पर रखना बिल्कुल पसंद नहीं है, एक रात के लिए भी नहीं. पलक ने कहा- मां और रेयांश का स्वीट बॉन्ड है. अगर परिवार में कोई और शख्स कमा रहा होता, तो वे रेयांश के साथ घर पर रहतीं. मैं अपने भाई के लिए भी यही चाहती हूं. मुझे पता है मां रेयांश को घर पर छोड़कर जाती हैं और काम करती हैं ताकि वो हमारा पेट पाल सकें. मुझे पता है वो बहुत काम करती
हैं. पलक तिवारी (Palak Tiwari) की ये बातें बताती हैं कि अगर उनकी मां के अलावा कोई और कमाने वाला होता तो शायद उनके घर के हालात कुछ और होते. श्वेता तिवारी की जब अभिनव कोहली से शादी नहीं टूटी थी तब भी श्वेता ही घर चलाती थीं. अब वे और अभिनव अलग हो चुके हैं. दोनों का बेटे रेयांश को लेकर लीगल केस चल रहा है.
श्वेता ने अभिनव पर आरोप लगाया था कि वो बच्चों की परवरिश में एक पैसे की मदद नहीं करते. मालूम हो रेयांश अभिनव और श्वेता के बेटे हैं. वहीं पलक श्वेता और राजा चौधरी की बेटी हैं