रायपुर :- जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान से ले लिया है.ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों को उनके ठिकानों समेत नेस्तोनाबूत किया है.जिसे लेकर पूरे देश में हर्ष है.सिख समाज ने भी भारत के एक्शन को सराहा है. छत्तीसगढ़ सिख समाज ने बुधवार शाम को गौरव पथ मुख्यमंत्री निवास के पास शहीद भगत सिंह चौक पर पहलगाम के 26 परिवारों की महिलाओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.
सिख समाज में खुशी :शहीद भगत सिंह चौक रायपुर में छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा भारत की सेवा द्वारा पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की खुशी में समाज के लोग एकत्रित हुए. सभी ने तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सैनिकों की जय के नारे लगाते हुए भारतीय सेना एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए ढोल नगाड़े के साथ खुशियां व्यक्त की. मिठाई बाटी गई, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की. छत्तीसगढ़ सिख समाज ने भारतीय सैनिकों की इस शौर्य की कार्यवाही के लिए उनका अभिवादन एवं उत्साहवर्धन किया.
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों द्वारा जो आतंक मचाया था उसे भारत में रोष व्याप्त था. 15 दिनों बाद भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर उनके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, अनेक लोगों को मार गिराया. छत्तीसगढ़ सिख समाज सर्जिकल स्ट्राइक की इस घटना से खुश है और भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया- अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग
छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि विगत 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों धर्म पूछकर भारत के 26 लोगों की हत्या की थी. महिलाओं के सिंदूर को मिटाया था, उसी का बदला लेने के लिए भारतीय सेवा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के अनेक आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया.