Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चांदी हो सकती है लखटकिया, सोना भी दिखाएगा तेवर, जानिए क्या कहते हैं जानकार…
    News

    चांदी हो सकती है लखटकिया, सोना भी दिखाएगा तेवर, जानिए क्या कहते हैं जानकार…

    By Tv 36 HindustanSeptember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- रायपुर सहित विश्व में सोने और चांदी के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है. सराफा व्यापारियों की माने तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम और बढ़ेंगे. सोने और चांदी को लोग सुरक्षित निवेश के हिसाब से खरीदी करते हैं. सोने और चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद भी इसका ग्राहकी पर कोई असर नहीं पड़ा है.

    चांदी के दाम बढ़ने की उम्मीद : चांदी का उपयोग सोलर प्लेट के साथ ही दूसरी चीजों में उपयोग किया जा रहा है. जिसकी वजह से चांदी के दाम भी अब आसमान छूने लग गए हैं. आने वाले दिनों में चांदी के दाम 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है. बीते एक सप्ताह में चांदी में प्रति किलोग्राम 4100 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की बात करें तो 1400 रुपये का इजाफा हुआ है.

    क्यों बढ़ रहे हैं चांदी के दाम : सराफा एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने बताया कि “चांदी के दाम बढ़ने के पीछे मात्र एक कारण यह है कि सामने दीपावली का त्यौहार है और त्योहार में चांदी की मूर्ति बर्तन और सिक्के में चांदी का उपयोग होता है. चांदी का उपयोग सोलर प्लेट के साथ ही आजकल मशीनरी में भी इस्तेमाल हो रहा है. जिसकी वजह से भी चांदी के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं. आयुर्वेदिक दवाइयां में भी चांदी का उपयोग होने लगा है. जिसकी वजह से भी चांदी के दाम आसमान छूने लगे हैं.

    वहीं सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि “पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी के दाम में इजाफा देखने को मिला है. बीते एक सप्ताह के दौरान सोना प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट 1400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. चांदी प्रति किलोग्राम 4100 की वृद्धि हुई है. सोने और चांदी के बढ़े हुए दाम के करणो की बात की जाए तो अमेरिकी फेडरल बैंक ने अपना ब्याज दर घटा दिया है. इसकी वजह से विश्व के सराफा बाजार पर इसका असर पड़ा है.”

    यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने भी अपना ब्याज दर घटा दिया है. जिसके कारण निवेशक और स्टॉकिस्ट बैंकों में पैसा जमा करने के बजाय सुरक्षित निवेश के हिसाब से सोने और चांदी की खरीदी कर रहे हैं. इसलिए भी सोने और चांदी के दाम लगातार वर्तमान में बढ़ रहे हैं. कुल मिलाकर सोने और चांदी के दाम ऑल टाइम हाई हो गए हैं.- हरख मालू, पूर्व अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन

    एक सप्ताह के दौरान सोने और चांदी के दाम

    12 सितंबर को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 74800 रुपए था. वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 87000 रुपये था.

    13 सितंबर को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 75650 रुपये था. वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 90000 रुपए था.

    16 सितंबर को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 75750 रुपया था. वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 90100 रुपये था.

    17 सितंबर को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 75650 रुपया था. चांदी प्रति किलोग्राम 90750 रुपये था.

    18 सितंबर को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 75500 रुपये था. वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 89500 रुपये था.

    19 सितंबर को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 75550 रुपये था. वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 90050 था.

    20 सितंबर को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 76200 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 91100 रुपये पर पहुंच गई है.

    Post Views: 875

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरगुजा में दम तोड़ रही स्कूल जतन योजना, भ्रष्टाचार का लग रहा आरोप, बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ी जंग…
    Next Article छत्तीसगढ़ के इस जंगल में है दुर्लभ प्रजाति के नाग नागिन, मवेशियों को चराने पर प्रतिबंध…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल विजया एकादशी पर इन वस्तुओं का करें दान, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार और दूर होंगी आर्थिक परेशानियां…

    February 12, 2026

    पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

    February 12, 2026

    हम सिर्फ अल्लाह की वंदे मातरम् की अनिवार्यता पर भड़के अध्यक्ष बोले- धर्म की स्वतंत्रता पर हमला…

    February 12, 2026

    अब इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV Facelift, जानिए डिजाइन से लेकर रेंज तक क्या होगा नया…

    February 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल विजया एकादशी पर इन वस्तुओं का करें दान, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार और दूर होंगी आर्थिक परेशानियां…
    • पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…
    • हम सिर्फ अल्लाह की वंदे मातरम् की अनिवार्यता पर भड़के अध्यक्ष बोले- धर्म की स्वतंत्रता पर हमला…
    • अब इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV Facelift, जानिए डिजाइन से लेकर रेंज तक क्या होगा नया…
    • होली के पहले इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान का बोनस, CM साय ने बताया नोट कर लें ये डेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?