Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऐसे समान जो बी.आई.एस. मानकों के अनुरूप नहीं है, उन्हें खरीदने रहें सचेत-श्री आर.एन. पठारे, अति. मुख्य न्यायिक मजि0
    खेल

    ऐसे समान जो बी.आई.एस. मानकों के अनुरूप नहीं है, उन्हें खरीदने रहें सचेत-श्री आर.एन. पठारे, अति. मुख्य न्यायिक मजि0

    By Tv 36 HindustanDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक किये जाने के प्रयोजनार्थ जागरूकता अभियान ‘‘सचेत’’ का आयोजन माननीय बी0पी0 वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में आयोजित किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में आर.एन. पठारे, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा के द्वारा शासकीय ई.व्ही. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गय। अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं से कहा कि ऐसे समान जो बी.आई.एस. मानकों के अनुरूप नहीं है, उन्हें खरीदी के प्रति ‘‘सचेत’’ रहें।

    हम सब उपभोक्ता है, हम अपने दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार के सामानों को उपभोग करने के उद्देश्य से क्रय करते है उन्हें क्रय करने के पहले कृषि उत्पादन के लिये एगमार्क, बिजली के सामानो के लिये आई.एस.आई. मार्क है। उपरोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् हो रहे समारोहों के भाग के रूप में केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ऐसे कृत्रिम और नकली सामानों की बिक्री रोकने का एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है, जो केन्द्र सरकार द्वारा प्रकाशित गुणवत्ता नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करता है।

    अभियान के लिये चिन्हित किए गए आवश्यक दैनिक उपयोग के सामानों में हेलमेट, प्रेशर कुकर और कुकिंग गैस सिलिंडर को शामिल किया गया है। उक्त सामानों का क्रय करने के पहले भारत सरकार के द्वारा जारी मानक चिन्ह बी.आई.एस. मार्क देखकर ही सामानों का खरीदी किया जावें।उपभोक्ता से संबंधित मामले की शिकायत के लिये प्रत्येक जिले में जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालय गठित है। जहॉं उपभोक्ता संबंधी मामले का शिकायत किया जा सकता है।

    इसके अतिरिक्त श्री पठारे के द्वारा बालको के लैंगिक अपराधों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो)एक्ट, मोटर यान दुर्घटना अधिनियम, न्यू मोटर वेव्हिकल एक्ट, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता योजना, अभिरक्षाधीन बंदियों के लिये रिमाण्ड पैनल स्कीम की जानकारी प्रदान करते हुये। छात्र-छात्राओं के द्वारा पूछे जाने वाले सवालों का सरल भाषा में जानकारी दिया गया।

    उक्त अवसर पर प्राचार्य, डॉ0 आर0के0 सक्सेना, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र डॉ0 साधना खरे, संयोजक, विधिक साक्षरता क्लब रितु सिन्हा, संचालक, डॉ. अवन्तिका कौशिल, विभागाध्यक्ष्ज्ञ, मनोविज्ञान, प्राध्यापक, सुशील गुप्ता, अंजली यादव, डॉ. पूर्णिमा साहू,अलका श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश श्रीवास, महाविद्यालय के छात्र-छात्रा एवं पैरालीगल वॉलीण्टियर्स रमाकांत दुबे गोपाल चन्द्रा, शामिल थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनवा छत्तीसगढ़ के 36 माह : आधी आबादी के स्वाभिमान की ओर बढ़ते कदम बिहान की दीदियाँ घर में ही बना रहीं सेनेटरी पेड एक माह में 30 हजार रूपए से ज्यादा का लाभ, साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का भी दे रही संदेश
    Next Article पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण परेड की ली सलामी किया किट एवं रक्षित केंद्र के शाखाओं का निरीक्षण दरबार लगाकर सुने जवानों की गुजारिश समस्याओं का निराकरण करने का दिए निर्देश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…

    February 16, 2026

    प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…

    February 16, 2026

    नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

    February 16, 2026

    भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल देखें पॉइंट्स टेबल कौन कहाँ पे हैं…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…
    • विधानसभा चुनाव से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई…
    • प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…
    • नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…
    • भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल देखें पॉइंट्स टेबल कौन कहाँ पे हैं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?