
पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिर गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीढ़ियों से उतरते वक्त गिरने से उनके सिर में चोट आई है। इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी टूट गई। पसलियां भी टूट गई। जुबिन नौटियाल को इस एक्सीडेंट के बाद अपने दाहिने हाथ का ऑपरेशन करवाना पडे़गा।डॉक्टरों ने उन्हें दायीं बांह का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।
हाल ही में जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने श्रीलंका की सिंगर योहानी के साथ गाया है। जुबिन नौटियाल हाल के दिनों में ‘तू सामने आए’, ‘मानिके’, और ‘बना शराबी’ जैसे पॉपुलर ट्रेडिंग गानों के लिए सुर्खियों में हैं।
सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।