Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » साहब हमें बचाओ,पानी या जहर, बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग गंभीर बीमारी की चपेट में…
    छत्तीसगढ

    साहब हमें बचाओ,पानी या जहर, बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग गंभीर बीमारी की चपेट में…

    By Tv 36 HindustanAugust 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया:- जिले के पटना क्षेत्र के डुमरिया गांव के जामपारा मोहल्ले के लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करनी पहुंची. जिसके बाद टीम ने लोगों को बोर के पानी का इस्तेमाल नहीं करने को कहा. सर्वे में पता चला कि गांव के बच्चों, युवाओं, और बुजुर्गों में फ्लोरोसिस बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं. छोटे बच्चों के दांत पीले हो रहे हैं. महिलाओं, बुजुर्गों में हड्डियां कमजोर और दर्द की शिकायत हो रही है।

    जामपारा मोहल्ले में फ्लोरोसिस बीमारी के लक्षण: जामपारा इलाके में लगभग 45 घर है. जहां 247 लोग बसते हैं. गांव के लोग पहले पीने के लिए कुएं के पानी का उपयोग करते थे लेकिन पिछले 10 साल से ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर है. इसी का पानी लोग खाने पीने और दूसरे कामों के लिए करते हैं. लेकिन इस पानी के इस्तेमाल से अब यहां के लोगों में फ्लोरोसिस बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं.

    पूरे जामपारा के लोग इसी बोर से पानी पीते हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी उन्होंने बताया कि पानी में फ्लोराइड की मात्रा बढ़ गई है. जिससे छोटे बच्चे के दांत और हड्डियां कमजोर हो रही है. बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है. हमें अभी पता चला कि पानी पीने लायक नहीं है. -नरेंद्र राजवाड़े, ग्रामीण

    एक हैंडपंप है. पूरे मोहल्ले के लोग इसी का पानी पीते हैं. इसका पानी पीने से मना किया है. इस हैंडपंप को बंद कर देंगे तो पानी कहां से पीएंगे. पानी मिलेगा तभी तो पानी पीएंगे. -फूल साय राजवाड़े, ग्रामीण

    जांच में बताया कि नलजल का पानी खराब है. इसी से हड्डी और दांत की समस्या बढ़ रही है. बोले कि कुएं का पानी उबालकर पीने को बोले हैं. -धनेश्वर प्रसाद राजवाड़े, ग्रामीण

    पानी का सैंपल ले गए हैं. जांच कर बताएंगे. नलजल का पानी पीने से मना किए हैं. पहले सभी कुएं का पानी पीते थे. -रमेश यादव, ग्रामीण

    हाथ पैर में दर्द होता है. कमजोरी लगती है. पानी पीने से ठीक ही लगता है. अब बता रहे हैं कि पानी ठीक नहीं है. -रागमानी, ग्रामीण महिला

    स्वास्थ्य विभाग ने पानी का इस्तेमाल करने से किया मना: स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम जब जामपारा पहुंची, तो उन्होंने पाया कि गांव के बच्चों, युवाओं, और बुजुर्गों में फ्लोरोसिस के लक्षण उभर चुके हैं. 32 बच्चे इस बीमारी से गंभीर रूप से प्रभावित पाए गए. जांच के बाद, पानी का सैंपल लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग को भेजा गया है. ग्रामीणों को उस पानी का सेवन करने से मना कर दिया गया है.

    डुमरिया गांव में पानी में फ्लोराइड मिलने पर सीएमएचओ का बयान: सीएमएचओ ने बताया कि “पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने से दांतों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है. पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, और अगर रिपोर्ट में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा मिलती है तो पानी के स्रोत को बंद कर दिया जाएगा.” गांव में लोगों को हड्डी में परेशानी बढ़ने के सवाल पर सीएमएचओ ने कहा- “इसकी जानकारी टीम से नहीं मिली है इसकी जांच करवाई जाएगी

    Post Views: 1,215

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआलू खाने के शौकीन हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, सब्जियों का राजा है सेहत के लिए बेहद गुणकारी, जानें इसके खास फायदे….
    Next Article अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर जैसा मामला आया सामने, बस्तर में घुटने के दर्द से मरीज की मौत, मचा बवाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?