Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में 10 हजार नये FPO बनने से छोटे किसानों को होगी बहुत सुविधा: नरेंद्र सिंह तोमर
    राष्ट्रीय

    देश में 10 हजार नये FPO बनने से छोटे किसानों को होगी बहुत सुविधा: नरेंद्र सिंह तोमर

    By Tv 36 HindustanFebruary 28, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली, 28 फरवरी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में 6,865 करोड़ रुपए की लागत से 10 हजार नए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है।
    श्री तोमर ने आज सीआईआई-एनसीडीईएक्स एफपीओ समिट का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों छोटे किसानों को बहुत सुविधा होगी, इससे खेती में उनकी लागत में काफी कमी आएगी, साथ ही उनके उत्पादों की गुणवत्ता वैश्विक मानदंडों के अनुरूप बढ़ेगी और कृषि निर्यात भी बढ़ेगा।
    उन्होंने कहा कि एफपीओ का और विस्तार करने की जरूरत है क्योंकि हमारे देश में अधिकांश छोटे किसान हैं और इन्हें आगे बढ़ाने में यह बहुत ही कारगर योजना है। एफपीओ के माध्यम से किसान संगठित होकर अपनी खेती कर सकते हैं, सामूहिक रूप से उपकरण तथा आदान खरीद सकते हैं। टेक्नालाजी का उपयोग कर सकते है, जिससे निश्चित रूप से उत्पादन लागत कम होगी। उत्पादों की गुणवत्ता एवं प्रकार अच्छा होगा तथा उनकी ग्राहकों तक पहुंच आसान हो सकेगी। एफपीओ की परिकल्पना किसानों को सुविधा प्रदान करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए की गई है।
    कृषि मंत्री ने कहा कि एफपीओ से कृषि क्षेत्र की ओर नये लोग आकर्षित होंगे तथा कृषि क्षेत्र में पढ़े-लिखे लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकेंगे, इस संबंध में प्रगति की मंशा सरकार की है। इसमें सभी संगठनों से सहयोग की अपेक्षा भी श्री तोमर ने जताई।
    श्री तोमर ने कहा कि सरकार कृषि को लाभप्रद और किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। सरकार की कोशिश है कि किसानों तक वित्त पहुंचे, उत्पादों की बाजार से समबद्धता बने, बिचौलियों की समाप्ति तथा फसल विविधीकरण हो। किसान महंगी फसलों की ओर जाएं, टेक्नालाजी से जुड़े, उनके उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी हो जिससे वे वैश्विक मानदंडों के आगे टिक सकें और अपने देश के कृषि उत्पादन को बढ़ाने में भी वे योगदान दे सकें।
    उन्होंने कहा कि हमारे देश के किसान और कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी लोग इस दिशा में तेजी के साथ प्रयत्न कर रहे हैं, जिसका परिणाम भी आज हम सबको परिलक्षित हो रहा है। अधिकांश कृषि उत्पादों के मामले में हम दुनिया में पहले या दूसरे पायदान पर हैं। कोविड जैसी महामारी के दौर में भी हमारे कृषि क्षेत्र की प्रगति हम सबको उत्साहित करने वाली है। कृषि ने प्रतिकूलताओं में भी अपनी प्रासंगिकता सिद्ध की है, जो और अधिक ताकत से हमको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
    श्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में निवेश की कमी काफी लंबे समय से महसूस की जाती रही है। वर्ष 2014 के आसपास किसान को अल्पकालिक ऋण छह-सात लाख करोड़ रुपए के करीब मिलता था जो आज 18 लाख करोड़ रुपये तक किसानों के पास पहुंचा है, जिससे साहूकारी ऋण से भी किसानों को मुक्ति मिली और अपने खेती के कामकाज को आगे बढ़ाने में उन्हें मदद मिली है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से साढ़े 11 करोड़ किसानों को 1.82 लाख करोड़ रुपये पहुंचाए गए हैं। आत्मनिर्भर पैकेज के अंतर्गत एक लाख करोड़ का फंड बनाया गया है, जिस पर तेजी के साथ काम हो रहा है, एफपीओ भी इस फंड का फायदा ले सकते हैं, इसके लिए प्रावधान किए गए हैं।
    उन्होंने किसानों के हितों के लिए संगठनों से सतत सहयोग की अपेक्षा की। समिट में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, नाबार्ड अध्यक्ष डॉ जी.आर.चिंताला, सीआईआई-राष्ट्रीय कृषि परिषद के अध्यक्ष संजीव पुरी तथा नेबकान के एमडी के.जी. राव और अन्य गणमान्य मौजूद थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरोना और यूक्रेन-रूस तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध
    Next Article अधिवक्ता संघ ने खोला राजस्व अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…

    February 14, 2026

    कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…

    February 14, 2026

    सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…

    February 14, 2026

    बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…
    • कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…
    • सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…
    • यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…
    • बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?