Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्मृति मंधाना ने तूफानी शतक से हिला दी रिकॉर्ड बुक, बना दिए यह 6 खास रिकॉर्ड…
    खेल

    स्मृति मंधाना ने तूफानी शतक से हिला दी रिकॉर्ड बुक, बना दिए यह 6 खास रिकॉर्ड…

    By Tv 36 HindustanSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात:– भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में मंधाना ने सिर्फ 77 गेंदों में 117 रन बनाकर न केवल टीम इंडिया को मजबूती दी, बल्कि अपने नाम 6 बड़े रिकॉर्ड भी कर लिए। आइए जानते हैं उनके ये 6 खास कीर्तिमान।

    रिकॉर्ड 1: भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक
    मंधाना अब भारत के लिए वनडे में सबसे तेज दो शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने 2025 में राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंदों में शतक बनाया था, जबकि अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 77 गेंदों में अपना दूसरा सबसे तेज शतक जमाया।

    70 गेंद – स्मृति मंधाना vs IRE-W, राजकोट, 2025
    77 गेंद – स्मृति मंधाना vs AUS-W, मुल्लांपुर, 2025
    82 गेंद – हरमनप्रीत कौर vs ENG-W, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2025
    87 गेंद – हरमनप्रीत कौर vs SA-W, बेंगलुरु, 2024
    89 गेंद – जेमिमा रोड्रिग्स vs SA-W, कोलंबो आरपीएस, 2025
    रिकॉर्ड 2: 15 शतक जड़ने वाली एशिया की पहली क्रिकेटर बनीं
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जड़ते ही मंधाना एशिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 शतकों का आंकड़ा पार किया। उनके 15 शतकों में 12 वनडे, 1 टेस्ट और 1 टी20 शतक शामिल हैं।

    रिकॉर्ड 3: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
    मंधाना अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं। एशियन प्लेयर्स में मंधाना के अलावा सिर्फ श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू एकमात्र ऐसी खिलाड़ी है, जिनके नाम दो शतक दर्ज हैं। वहीं, मंधाना ओवलऑल 8वीं बैटर है, जिन्होंने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक से ज्यादा शतक जड़े हैं।

    नेट सिवर ब्रंट (इंग्लैंड)- 4 शतक
    स्मृति मंधाना (भारत)-3 शतक
    सूजी बिट्स (न्यूजीलैंड)- 3 शतक
    चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका)- 2 शतक
    रेबेका रोल्स (न्यूजीलैंड)- 2 शतक
    एमी सैटरथवेट (न्यूजीलैंड)- 2 शतक
    क्लेयर टेलर (इंग्लैंड)- 2 शतक
    सारा टेलर (इंग्लैंड)- 2 शतक
    रिकॉर्ड 4: महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज
    महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में मंधाना अब सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 12 शतक और 32 अर्धशतक बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 136 रन है और अब तक उनके खाते में लगभग 4,700 रन दर्ज हैं।

    महिला वनडे में सर्वाधिक शतक

    मेग लेनिंग – 15 शतक
    सूजी बिट्स – 13 शतक
    स्मृति मंधाना – 12 शतक
    टैमी ब्यूमोंट – 12 शतक
    हेली मैथ्यूज – 9 शतक
    रिकॉर्ड 5: एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक वनडे रन
    मंधाना ने एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा महिला वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने दीप्ति शर्मा का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2025 में 13 मैचों में 803 रन बनाए।

    2025 – स्मृति मंधाना (13 मैच, 13 पारियां- 803 रन)
    2017 – दीप्ति शर्मा (20 मैच, 19 पारियां, 787 रन)
    2017 – मिताली राज(19 मैच, 15 पारियां, 783 रन)
    2022 – हरमनप्रीत कौर 17 मैच, 16 पारियां, 754 रन
    2024 – स्मृति मंधाना 13 मैच, 13 पारियां, 747 रन
    रिकॉर्ड 6: 2 अलग-अलग देशों के खिलाफ कम से कम 3-3 शतक
    मंधाना अब अलग-अलग प्रतिद्वंद्वी देशों के खिलाफ कम से कम 3 शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोबारा यह कारनामा कर दिखाया। उनसे पहले मिताली राज 3 शतक बनाम श्रीलंका और वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर 3 शतक बनाम इंग्लैंड ने एक देश के खिलाफ कारनामा किया है।

    Post Views: 695

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    Next Article सारडा एनर्जी की CSR पहल से गांवों में खुशहाली, शिक्षा-स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?