Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टीवी की बहू से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर ऐसा है स्मृति का जीवन…
    समाचार

    टीवी की बहू से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर ऐसा है स्मृति का जीवन…

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मोदी सरकार में मंत्री रहीं स्मृति ईरानी कभी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। भले ही आज वे राजनीति में अपनी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन एक समय था जब वे दर्शकों के बीच आदर्श बहू के रूप में लोकप्रिय थीं। 23 मार्च 1976 को दिल्ली में जन्मीं स्मृति ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘आतिश’ से की थी।

    इसके बाद वे ‘हम हैं कल आज और कल’, ‘कविता’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेलीविजन में कदम रखने से पहले स्मृति क्या करती थीं?

    होटल में वेट्रेस के रूप में किया काम
    स्मृति ने अपनी स्कूली शिक्षा होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार) में दाखिला लिया। परिवार की आर्थिक मदद करने और खुद के खर्चों को पूरा करने के लिए उन्होंने एक होटल में वेट्रेस के रूप में भी काम किया। इसी दौरान किसी ने उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली से मुंबई का रुख किया।

    मिस इंडिया के फाइनल में बनाई जगह
    1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसी साल, वह मीका सिंह के एलबम ‘सावन में लग गई आग’ के गाने ‘बोलियां’ में परफॉर्म करती हुई दिखाई दीं। एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से वह हर घर में मशहूर हो गईं। हालांकि, शुरुआत में एकता कपूर की टीम ने इस किरदार के लिए उन्हें अस्वीकार कर दिया था।

    ऐसा रहा राजनीतिक जीवन
    स्मृति ईरानी 2003 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं और अगले ही वर्ष महाराष्ट्र की यूथ विंग की उपाध्यक्ष बनीं। 2010 में उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया। 2014 में उन्होंने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को 38,000 वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मोदी सरकार में उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री, कपड़ा मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    Post Views: 950

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिंग कोहली के जबरा फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़ा और सीधे पैरों में गिरा, फिर ‘किंग’ ने यूं जीत लिया दिल…
    Next Article पीएम आवास में प्रदेश ने गाड़े झंडे, 31 मार्च तक की दे दी सबको डेडलाइन….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?