Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बरसात में सर्पदंश केस बढ़ जाते हैं, सांप के काटने पर बचाव कैसे करें, जानिए
    RAIPUR

    बरसात में सर्पदंश केस बढ़ जाते हैं, सांप के काटने पर बचाव कैसे करें, जानिए

    By Tv 36 HindustanJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- बरसात का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में जीव जंतुओं के काटने का खतरा बढ़ जाता है. खासकर सांपों के काटने के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं.

    बरसात में सांपों के बिल में पानी भर जाता है, जिससे बचने के लिए सांप बिल के बाहर आ जाते हैं. इस बीच कई बार यह घनी बस्तियों के आसपास भी पहुंच जाते हैं, जहां सापों का सामना इंसानों से होता है. इंसान इन्हें देखते ही मारने की कोशिश करते हैं. वहीं सांप भी खुद को बचाने के लिए इंसानों को डंस लेता है.

    सर्पदंश के आंकड़े:

    छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहारा में साल 2024 में लगभग 196 सर्पदंश के मामले आए थे. सबसे ज्यादा अगस्त के महीने में सर्पदंश के केस आए. अगस्त में 53 सर्पदंश के मामले अस्पताल पहुंचे थें. वहीं सितंबर में 35 और अक्टूबर में 28 सर्पदंश के मामले अस्पताल पहुंचे थे.

    जनवरी में 6, फरवरी में 2, मार्च में 10, अप्रैल में 4, मई में 16, जून में 27 और जुलाई में 0 सर्पदंश के मामले अस्पताल पहुंचे थे. इसी तरह से नवम्बर में 9 और दिसम्बर 6 में सर्पदंश के मामले अस्पतल पहुंचे थे. इस तरह से सबसे ज्यादा सर्पदंश की घटना अगस्त में देखने को मिली.

    यदि साल 2025 की बात की जाए तो जनवरी से लेकर अबतक कुल 52 मामले सर्पदंश के सामने आए हैं. जिसमें से मई में सबसे ज्यादा 22 केस आए. वहीं जनवरी में 00,फरवरी में 8, मार्च में 8 और अप्रैल में 14 सर्पदंश के मामले सामने आए हैं.

    सर्पदंश केस से निपटने के लिए मेकाहारा कितना तैयार: मेकाहारा की पीआरओ शुभ्रा सिंह ने बताया कि अस्पताल के पास एंटी वेनम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. लगभग 1200 से 1500 एंटी वेनम इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध है. यदि सर्पदंश का कोई मरीज अस्पताल आता है तो उसके उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है. डॉक्टरों की टीम यहां तैनात है, जो मरीज के आने के बाद उसे तुरंत उपचार मुहैया कराती है.

    एमडी डॉ. आर एल खरे ने बताया कि सांप के काटने के बाद उसके जहर से इतने लोगों की मौत नहीं होती, जितनी घबराहट के कारण लोग मर जाते हैं. लगभग 80 फीसदी सांप ऐसे होते हैं, जिनमें जहर नहीं होता है और उनके काटने से किसी की मौत नहीं होती है. वहीं कुछ सांप कम जहरीले होते हैं और उनके काटने पर यदि सही समय पर इलाज मिल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है.

    डॉ. आर एल खरे ने बताया कि जहरीला सांप के काटने के बाद भी इंसान के शरीर में जहर पहुंचे, यह जरूरी नहीं है. यदि सांप ने इंसान को काटने के पहले किसी मेंढक या जानवर को खाया होगा तो उसका जहर खत्म हो गया होगा और इसलिए उसके काटने से इंसान के शरीर में जहर नहीं फैलता है.

    सांप काटने पर क्या करें:

    डॉ. आर एल खरे ने बताया कि सांप काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. जहां सांप ने काटा है, उस अंग को स्थिर रखना चाहिए. शरीर का ज्यादा मूवमेंट करने से जहर शरीर में तेजी से फैलता है. जहर निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. शरीर पर कोई कट का निशान नहीं लगाना चाहिए.

    जिस जगह पर सांप ने काटा है, उसके थोड़े ऊपर वाली जगह पर किसी धागे या कपड़ा से ऐसा बांधें कि उसमें दो उंगलियां अंदर जा सके. कई लोग ज्यादा टाइट बांध देते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है. इसके बाद व्यक्ति को तुरंत आस पास के अस्पताल ले जाएं और उपचार कराएं.

    Post Views: 1,185

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस बार डिजिटल होगी जनगणना, पूछे जाएंगे ये 6 नए सवाल, जानिए…
    Next Article हाई रिस्क वाली पहाड़ी कोरबा, गर्भवती का संसाधन विहीन पीएचसी में हो रहा था इलाज, जच्चा बच्चा की मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

    February 1, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

    January 29, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    January 20, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव के लिए इस दिन को होगा मतदान, 37 प्रत्याशी मैदान में…

    January 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…
    • नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…
    • वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
    • मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?