Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में अब तक 13.34 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 2803 करोड़ रूपये का भुगतान
    समाचार

    छत्तीसगढ़ में अब तक 13.34 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 2803 करोड़ रूपये का भुगतान

    By adminNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों से अब तक समर्थन मूल्य पर 13.34 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। धान खरीदी के एवज में 3 लाख 85 हजार 822 किसानों को लगभग 2803 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन की बेहतर व्यवस्था के चलते किसानों को अब धान बेचने के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। धान खरीदी के समानांतर कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी जारी है। समितियों से अब तक 5.73 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 110 लाख मीट्रिक टन धान के उपार्जन का अनुमान है।

    राज्य सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए टोकन तुंहर हाथ एप बनाया गया है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। किसानों को मेन्युअल तरीके से भी अग्रिम में टोकन दिया जा रहा है, जिसके चलते किसानों से धान उपार्जन सुगमता से हो रहा है। खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि 23 नवंबर को 38,498 किसानों से 1,30,098 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 23,666 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई।

    आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 50,283 टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 7265 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अब तक 8,46,831 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किए गए हैं, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 5 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। इस साल समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.23 लाख नये किसान हैं।

    राज्य में धान खरीदी के लिए 2568 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

    Post Views: 0

    Chattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसस्पेंड:कार्यों में लापरवाही, संभागायुक्त ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित…
    Next Article नशे विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत मुंगेली पुलिस सख्त ,कच्ची महुआ शराब परिवहन करते वाहन सहित जप्त…
    admin
    • Website

    Related Posts

    आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, यूपी; बिहार सहित इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल IMD का ताजा अपडेट…

    July 14, 2025

    RPF को मिलीं पहली महिला मुखिया रेलवे सुरक्षा बल की कमान…

    July 14, 2025

    हमारा भारत अब भी सारे जहां से अच्छा है लौटने से पहले बोले अंतरिक्ष यात्री…

    July 14, 2025

    सरकार यूथ को नशे से बचाने के लिए तैयार, CM ने कर दी ये बड़ी घोषणा…

    July 14, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    × Popup Image
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, यूपी; बिहार सहित इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल IMD का ताजा अपडेट…
    • RPF को मिलीं पहली महिला मुखिया रेलवे सुरक्षा बल की कमान…
    • हमारा भारत अब भी सारे जहां से अच्छा है लौटने से पहले बोले अंतरिक्ष यात्री…
    • सरकार यूथ को नशे से बचाने के लिए तैयार, CM ने कर दी ये बड़ी घोषणा…
    • आज सावन सोमवार का सूरज, शिव का आशीर्वाद जानिए आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?