कोरबा - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न विधिक सेवा गतिविधियों कानूनी जागरूकताओ के प्रचार प्रसार किए जाने के उद्देश्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कानूनी सलाहकारों द्वारा डाॅ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित आम जनों के बीच कानून की आधारशिला डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान के रचयिता को स्मरण करते हुए *प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री संघ पुष्पा भतपहरी जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा द्वारा विशाल महासभा मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को स्मृति कर प्रदत संवैधानिक अधिकारो के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सचिव शीतल निकुंज ने बताया न्यायालय द्वारा आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों को पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा समय-समय पर विभिन्न जागरूकता ओं का आयोजन किया जाता है इस कार्यक्रम में रमाकांत दुबे,गोपाल चंद्रा,अहम द्वारा पोस्टर बैनर एवं बुकलेट के माध्यम जन समुदाय को आगाह किया जाता रहा।