Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » समाधान शिविर: 14 मार्च को होने वाले शिविर की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर साहू ने ली बैठक
    छत्तीसगढ

    समाधान शिविर: 14 मार्च को होने वाले शिविर की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर साहू ने ली बैठक

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने जरूरी सर्वे करने तथा लंबित राजस्व प्रकरणों का प्रमुखता से निराकरण करने के दिए निर्देश
    कोरबा :- कोरबा कलेक्टर साहू ने 14 मार्च को अजगरबहार में आयोजित होने वाली समाधान शिविर की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर साहू ने समाधान शिविर के माध्यम से राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्रमुखता से करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से लंबित सीमांकन, नामांतरण, आपसी बटवारा, किसान किताब प्रदाय करना एवं रिकार्ड दुरूस्ती आदि के प्रकरणों को प्रमुखता से शिविर के माध्यम से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों को लाभान्वित करने शिविर से पहले लोगों की समस्याओं से संबंधित सर्वे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर डोर-टू-डोर सर्वे करके ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी लेने तथा आवेदनों का निराकरण शिविर से पहले करने के निर्देश दिए। शिविर स्थल पर हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, दस्तावेज एवं सेवा प्रदान कर समस्या का समाधान से अवगत कराया जाएगा।

    कलेक्टर साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज को बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति की जरूरत संबंधित प्रकरणों के सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों की भी जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंख, कान, सांस आदि से संबंधित समस्याओं वाले बच्चों का चिन्हांकन कर जिला अस्पताल में परीक्षण कराकर इलाज कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही जर्जर स्कूल भवनों, मरम्मत लायक भवन और अतिरिक्त कक्ष निर्माण की भी जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, जिला खाद्य अधिकारी जे.के. सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी एमडी नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    बैठक में कलेक्टर साहू ने महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत महिला समूहों को ऋण देने, सक्षम योजना, नोनी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के सर्वे शिविर से पहले करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांववार अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर गंभीर और मध्यम कुपोषित बच्चों की भी जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी के माध्यम से इलाज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को गांव वार सर्वे कराकर राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड में संशोधन तथा दिव्यांगों और बुजुर्गों के राशन कार्ड बनाने से संबंधित जरूरतों का भी सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग के अंतर्गत श्रमिकों के ई श्रम कार्ड बनाने, सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत हितग्राहियों का पंजीयन और विभाग के अंतर्गत विभिन्न शासकीय योजनाओ से लाभान्वित करने हितग्राहियों का चिन्हांकन से संबंधित सर्वे करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग से जर्जर और मरम्मत की आवश्यकता वाले छात्रावास भवनों तथा छात्रावास में रहने वाले बच्चों के जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता का भी सर्वे करने के निर्देश दिए। कलेक्टर साहू ने नगरीय निकायों की समीक्षा के दौरान कोरबा शहर में विकसित किए जा रहे सी-मार्ट निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे से ली। उन्होंने नगरीय निकायों में लोगों की सुविधा के लिए गार्डन आदि विकसित करने जगह चिन्हांकन की भी जानकारी ली।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article8 मार्च 2022 राशिफल: सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही इन 4 राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर, जाने सभी राशियों का राशिफल
    Next Article समाधान शिविर: अजगरबहार में 14 मार्च और 23 मार्च को पसान में लगेगा शिविर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

    March 13, 2026

    बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

    March 13, 2026

    जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

    March 13, 2026

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…
    • बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…
    • जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?