मुंबई: कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करके मसीहा के तौर पर पहचान बनाने वाले सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल सोनू सूद इन दिनों नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके दी है
दरअसल सोनू सूद ने इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश में हैं। इस दौरान वो काजा पहुंचे। यहां उन्होंने एक महिला से उनका बच्चा अपनी बाहों में ले लिया और उसे पीठ पर बिठाकर सैर कराने लगे। सोनू सूद ने खुद ये वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि ‘Any job of a Babysitter? I am the best ❤ Attractive packages available’
सोनू सूद के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट आ रहे हैं। कोई सोनू सूद के सदा खुश रहने के लिए दुआ कर रहा है तो कोई उन्हें आगे और तरक्की करने की कामना कर रहा है। बता दें कि सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं और उन्हें राहत देते हैं
