साउथ: सुपरस्टार महेश बाबू की मां की मौत को अभी दो ही महीने हुए थे कि एक बार फिर से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अब उनके पिता और साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता कृष्ण घट्टामनेनी का निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली.इस खबर के सामने आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और आम लोगों से लेकर कई बड़ी हस्तियों तक इसपर दुख व्यक्त कर रहे हैं.
वहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है.पीएम मोदी ने जताया दुखपीएम मोदी ने इस खबर पर दुख जताते हुए महेश बाबू के पिता यानी कृष्ण घट्टामनेनी को एक दिग्गज सुपरस्टार बताया है.
प्रधानमंत्री ने अपने इस ट्वीट में लिखा, “कृष्ण गारु एक दिग्गज सुपरस्टार थे, जिन्होंने अपनी वर्सिटाइल एक्टिंग और शानदार व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीता था. उनका निधन सिनेमा और मनोरंजन की दुनिया के लिए एक भारी नुकसान है. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं महेश बाबू और उनके परिवार के साथ है. ओम शांति.”