Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एसपी कोरिया ने रक्षित केंद्र का किया औचक निरीक्षण बलवा ड्रिल समाग्री का भौतिक सत्यापन कर आपात स्थिति से निपटने बलवा ड्रिल अभ्यास करवाए
    कोरिया

    एसपी कोरिया ने रक्षित केंद्र का किया औचक निरीक्षण बलवा ड्रिल समाग्री का भौतिक सत्यापन कर आपात स्थिति से निपटने बलवा ड्रिल अभ्यास करवाए

    By Tv 36 HindustanAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वरिष्ठ कार्यालय द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक कोरिया श्
    सूरज सिंह परिहार रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में जिले के लिए उपलब्ध बलवा ड्रिल सामग्री का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने सामग्री की गुणवत्ता और मात्रा की जांच परख की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपात स्थिति में इनका सही तरीके से उपयोग हो सके। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भौतिक सत्यापन कराया गया था जिसका पुनः क्रॉस चेक एसपी कोरिया द्वारा किया गया है।

    एसपी कोरिया ने बलवा ड्रिल सामग्री का निरीक्षण करते हुए रक्षित निरीक्षक को कुछ उपकरणों को अद्यतन करने के निर्देश दिए और सुनिश्चित करने को कहा कि सभी सामग्री सही और कार्यशील स्थिति में हो। उपकरणों को स्थानीय स्तर पर सही कराने और कुछ उपकरणों की खरीदी के लिए भी RI को निर्देशित किया गया है। सत्यापन के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने बलवा ड्रिल के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि बलवा ड्रिल सामग्री का सही और समय पर उपलब्ध होना पुलिस बल की तैयारी और कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इन उपकरणों का उपयोग आपातकालीन स्थितियों, दंगों और अन्य कानून व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से निपटने में होता है और यह सुरक्षा बल की रक्षा करने के साथ साथ फोर्स मल्टीप्लायर का काम भी करते हैं।

    सभी पुलिस कर्मियों को इन उपकरणों के सही उपयोग और रखरखाव के बारे में रोटेशन में नियमित प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस बल को आपात स्थिति में तेजी और कुशलता से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कोरिया में बलवा ड्रिल का अभ्यास दो बार पुलिस लाइन में कराया गया है जिसको और कराने हेतु एसपी ने निर्देशित किया है और इस बार के प्रशिक्षण में PHQ द्वारा प्रशिक्षित कोरिया पुलिसकर्मियों की भी भूमिका रखने को एसपी ने निर्देशित किया।

    इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने रक्षित निरीक्षक नितीश आर. नायर से कहा कि वे नियमित रूप से सामग्री की जांच करें और सुनिश्चित करें कि सभी उपकरण सही स्थिति में हों।

    Post Views: 525

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकनकी में लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त,शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन सतत् प्रयासरत्,अतिक्रमण के संबंध में जनचौपाल में हुई थी शिकायत
    Next Article संभागायुक्त ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ईलाज करने दिए निर्देश वार्डों में पहुंच भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी की चर्चा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट जंग पर पीएम की हाईलेवल मीटिंग ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत ‘सुपर अलर्ट’…

    March 22, 2026

    प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर, मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; एथिलीन ग्लाइकॉल ने उजाड़े कई परिवार…

    March 22, 2026

    हेरिटेज मैराथन 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर…

    March 22, 2026

    यात्रीगण कृपया ध्यान दे इस वजह से कई ट्रेनें रद्द, देखे लें यहां से सारी लिस्ट…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मिडिल ईस्ट जंग पर पीएम की हाईलेवल मीटिंग ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत ‘सुपर अलर्ट’…
    • प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर, मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; एथिलीन ग्लाइकॉल ने उजाड़े कई परिवार…
    • हेरिटेज मैराथन 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर…
    • यात्रीगण कृपया ध्यान दे इस वजह से कई ट्रेनें रद्द, देखे लें यहां से सारी लिस्ट…
    • अब इलेक्ट्रिक SUV लवर्स के लिए खुशखबरी टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया Tata Harrier EV का नया Fearless+ QWD वेरिएंट, कीमत घटी 26.49 लाख तक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?