

हिंदूवादी संगठनों ने लाउडस्पीकर उतरवाने के साथ ही मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी दी है। तो वहीं इस मामले पर सपा महिला नेता (SP Leader) ने भी चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ में सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय को छेड़ने की की कोशिश न की जाए। रुबीना खानम ने कहा है कि अगर तुमने हमारे धर्म में अड़ंगा लगाया तो हमने भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं।सपा महिला नेता रुबीना खानम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिंदुओं ने मुसलमानों को छेड़ने की कोशिश की और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने की कोशिश की तो सैकड़ों महिलाएं विरोध-प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिमों को टारगेट करने की कोशिश की गई तो महिलाएं विरोध-प्रदर्शन करेंगी।
रुबीना खानम ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर हिंदुओं ने उनके धर्म में अड़ंगा लगाया तो उन्होंने भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके धर्म को छेड़ने पर महिलाएं मोर्चा संभालेंगी।