राजस्थान को कोटा शहर में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों के बीच अनोखा कदम उठाया गया है। कोटा शहर में तमाम हॉस्टल में छात्रों के कमरे में स्प्रिंड लोडेड पंखे लगवाए जा रहे हैं।
कोटा के हॉस्टल एसोसिएशन को विश्वास है कि ऐसा करने से छात्रों की आत्महत्या रोकी जा सकेगी। हॉस्टल एसोसिएशन (कोटा) के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में शहर में नीट और जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती संख्या को लेकर हमने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले बेंगलुरु की एक कंपनी ने हमें डेमो दिया था। तात्कालीन उपायुक्त ने भी इसपर सहमति जताई थी। उम्मीद है कि इससे फायदा होगा।
