पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा 5 दिनों का अभियान चलाकर गुम हुए नाबालिक बच्चों एवम अन्य गुम इंसानो की दस्तयाबी , नाबालिग बच्चों द्वारा चलाए जा रहे वाहन के साथ प्रेशर हॉर्न लगे वाहन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।

कप्तान के निर्देश परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व,नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की गई।इस अभियान के दौरान कुल 45 गुम इंसान बरामद हुए जिन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया ,नाबालिक बच्चों द्वारा चलाए जा रहे 65 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ,साथ ही प्रेशर हॉर्नयुक्त 88 वाहन चालकों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।
